Sunami Media News

हाइवा के पहिए में दबकर बाइक सवार की मौत,

सुनामी मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ । रतनपुर थाने के पास तेज रफ्तार हाइवा के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहा युवक पहिए के नीचे आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के स्वजन को सूचना दी। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मस्तूरी क्षेत्र के इटवा-पाली में रहने वाले श्याम रतन बघेल(25) मार्केटिंग का काम करते थे। गुरुवार की शाम वे अपने साथी धनराज साहू निवासी साजा जिला बेमेतरा के साथ केंदा गए थे। काम निपटाने के बाद शुक्रवार की सुबह दोनों बिलासपुर लौट रहे थे। बाइक सवार युवक रतनपुर थाने के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइवा ने चपेट में ले लिया। टक्कर से पीछे बैठे धनराज छिटक कर सड़क से दूर जा गिरे। वहीं, बाइक चला रहे श्याम हाइवा के पहिए के नीचे आ गए। पत्थर से भरे हाइवा में दबकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना के बाद हाइवा का चालक फरार हो गया। नगर की व्यस्त सड़क में हुए हादसे की जानकारी लगते ही भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जवानों ने घायल को अस्पताल भेजा। इसके बाद शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। घटना की जानकारी मृतक के स्वजन को दी है। उनके आने के बाद पीएम कराया जाएगा।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने