Sunami Media News

सुनामी मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ । युवाओं को मिला मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का प्रशिक्षण ,

सुनामी मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ । युवाओं को मिला मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का प्रशिक्षण ,



बिलासपुर 18 नवम्बर 2022/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा जारी निर्देश के परिपालन में विकासखण्ड तखतपुर के शासकीय जे.एम.पी. महाविद्यालय एवं शासकीय जे.एम.पी. हाईस्कूल में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने युवा मतदाताओं को प्रशिक्षण दिया गया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 28 में 18-19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं का निर्वाचक नामावली में पंजीकरण कराने, मतदाता सूची में नामांकन की प्रक्रिया हेतु वोटर हेल्पलाईन एप, एनव्हीएसपी एवं अपने क्षेत्र के बी.एल. ओ. के माध्यम से फार्म-6 भरने की जानकारी दी गई। आगामी निर्वाचन में निष्पक्ष होकर योग्य प्रत्याशी को मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। तहसीलदार तखतपुर श्री शशांक शेखर शुक्ला, नायब तहसीलदार श्री राहुल साहू की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के साथ यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मधुलिका लाल एवं प्राध्यापक श्री एस.के पाडे, श्री शर्मा, श्री श्रीकांत मिश्रा उपस्थित रहे।

--00--

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने