Sunami Media

मध्यप्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं का हुई घोषणा देखिये रिपोर्ट।

सुनामी छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश की हर ताजा खबर के लिए पड़ते रहिये ,,,,

1 से 31 मार्च तक होगी परीक्षाएं

18 लाख से ज्यादा विद्यार्थी होंगे शामिल,,



मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली परीक्षा में खास बात यह है कि इस साल भी मार्च में ही बोर्ड की परीक्षाएं होगी, क्योंकि पिछले साल कोविड के चलते फरवरी महीने में बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराई गई थी, लेकिन अब कोविड खत्म होने के बाद पुराने पेटर्न पर मार्च में ही परीक्षाएं आयोजित कराई जा रही हैं.

1 से 31 मार्च तक होगी परीक्षाएं
बताया जा रहा है कि पहले एमपी बोर्ड ने फरवरी में परीक्षा कराने का निर्णय लिया था, लेकिन बाद में स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक के बाद फैसला बदल दिया गया और अब पुराने पेटर्न पर मार्च में ही परीक्षाएं होगी, बैठक के बाद बोर्ड परीक्षाओं की नई तारीख जारी कर दी गई है. अब एमपी बोर्ड (MP Board) 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 1 से 31 मार्च तक आयोजित की जाएगी.

18 लाख से ज्यादा विद्यार्थी होंगे शामिल
दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा में इस बार 18 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे. वहीं इससे पहले 13 से 28 फरवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी होगी. प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी बोर्ड परीक्षाएं समय से आयोजित कराई जा रही हैं. बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के लिए बोर्ड की साधारण सभा की बैठक हुई थी, जिसमें कुछ सदस्यों का मानना था कि फरवरी में परीक्षाएं शुरू होने से विद्यार्थियों को पढने का समय नहीं मिल पाता है. इसके साथ ही प्रदेश के कई स्कूलों में कोर्स भी अधूरा रह जाता है, जिसका खामयाजा बच्चों को भुगतना पड़ता है. इसके बाद बोर्ड ने अपना फैसला बदल लिया.

पहले क्या थे आदेश
माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 3 अक्टूबर को एक आदेश जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से शुरू होंगे. इस आदेश में बताया गया था कि दोनों कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 13 फरवरी से 25 मार्च 2023 के बीच और लिखित परीक्षाएं 15 फरवरी से 20 मार्च 2023 के बीच आयोजित कराई जाएंगी.

 

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media