Sunami Media News

बिलासपुर जिला की पांच बड़ी खबर सुनामी छत्तीसगढ़ पर देखिये,,

बिलासपुर जिला की पांच बड़ी खबर  सुनामी छत्तीसगढ़ पर देखिये,,

कार्यकारी संपादक - किरण तिवारी,


1.समाचार

रोजगार मेला में 10 युवाओं को मिली नौकरी

बिलासपुर,/ जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित प्लेसमेन्ट कैम्प (रोजगार मेला) में 10 युवाओं का चयन नौकरी के लिए किया गया है। रोजगार अधिकारी ने बताया कि निजी कम्पनी नवकिसान  बायो प्लांटेक कम्पनी द्वारा सेल्स एक्जीविटिव्ह एवं कृषि अधिकारी के 25 पदों पर भरती के लिए प्लेसमेन्ट कैम्प आयोजित किया गया। साक्षात्कार में 25 के विरूद्ध 38 शिक्षित बेरोजगार युवा शामिल हुये। कम्पनी द्वारा मेला संपन्न होने के तुरंत बाद 10 युवाओं की नौकरी के लिए चयनित किये जाने की घोषणा की गई। शेष चयन संबंधी जानकारी एक पखवाड़े में दिये जाने की जानकारी दी गई।

--00--

2. समाचार,


खेल सिखाता हैं अनुशासन: संसदीय सचिव श्रीमती सिंह

राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण,,

दुर्ग संभाग बना स्पर्धा का चैम्पियन


बिलासपुर /  स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के अंतर्गत राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन आज यहां स्व. बी.आर. यादव स्टेडियम बहतराई में हुआ। मुख्य अतिथि की आसंदी से संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि सिंह ने कहा कि खेल हमें अनुशासन सिखाता है और तरक्की का मार्ग प्रशस्त करता है। आज का दौर प्रतिस्पर्धा का दौर है। खेल हमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा सिखाता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की संस्कृति, धरोहर, परम्परा को बनाये रखने के लिए हमेशा तत्पर रहते है। छत्तीसगढ़ी ओलम्पिक इसी का हिस्सा है, जिसमें सभी वर्ग और उम्र के लोग अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे है। दो दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैम्पियन के खिताब पर दुर्ग संभाग का कब्जा रहा। कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक श्री शैलेष पाण्डेय, बेलतरा विधायक श्री रजनीश सिंह, छ.ग. पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र शुक्ला, मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र धीवर, योग आयोग के सदस्य श्री रविन्द्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री जितेन्द्र पाण्डेय, कलेक्टर श्री सौरभ कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जयश्री जैन और श्री विजय केशरवानी, श्री सत्येन्द्र कौशिक विशेष रूप से मौजूद थे। 
     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव श्रीमती सिंह ने कहा कि देश की आजादी के बाद शिक्षा पर बहुत ध्यान दिया गया है। उसके सुखद परिणाम आज मिल रहे हैं। कोरोना महामारी के समय जब लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी और बच्चों की फीस देने के लिए पैसे का अभाव था। ऐसे समय में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना एक वरदान साबित हुई। कार्यक्रम को सभी अतिथियों ने संबोधित करते हुए प्रतिभागियों को बधाई और अपनी शुभकामनाएं दी। जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.के.कौशिक ने खेल प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 5 संभाग के खिलाड़ियों ने 8 खेल विधाओं एथलेटिक्स, बेडमिंटन, बॉलीबाल, शतरंज, कबड्डी, खो-खो, फुटबाल और फुगड़ी में अपने खेल-कौशल का प्रदर्शन किया। स्पर्धा के विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों के हाथों पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में लिंगियाडीह, चकरभाठा और चिंगराजपारा उच्चतर माध्यमिक शाला की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक श्री आर.एन. हीराधर, विभाग के सभी अधिकारी, शिक्षक और स्कूली बच्चे मौजूद थे। 
--00--

3.समाचार
जीपीएफ संबंधी समस्यों के निराकरण के लिए 9 नवम्बर से तीन दिवसीय शिविर

बिलासपुर /  शासकीय कर्मचारियों की जीपीएफ खातों से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए जिला मुख्यायल बिलासपुर में 9 से 11 नवम्बर तक तीन दिवसीय शिविर आयोजित की गई है। ये शिविर खारंग जलाशय जल संसाधन परिसर की प्रार्थना सभा में तीनों दिन सवेरे 11 से 5 बजे तक चलेगी। महालेखाकार कार्यालय के अधिकारी भी शिविर में मौजूद रहेंगे। जिला कलेक्टर श्री सौरभकुमार एवं जिला कोषालय अधिकारी श्री विकास सिंह ठाकुर ने जिले के सभी डीडीओ को सूचित कर अपने कर्मचारियों की जीपीएफ संबंधी समस्याओं का निराकरण कराने के निर्देश दिये हैं।
--00--

4. समाचार 
सैनिक स्कूल में दाखिला के लिए आवेदन 30 नवम्बर तक

बिलासपुर /  राज्य की एकमात्र सैनिक स्कूल अम्बिकापुर की कक्षा 6वीं में दाखिला के लिए 30 नवम्बर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गये है। परीक्षा की पात्रता प्रक्रिया आदि की जानकारी एनटीए की वेबसाईट 'https://aissee.nta.nic.ac.in' पर देखी जा सकती है। प्रवेश परीक्षा 8 जनवरी 2023 को निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। 
--00--

5. समाचार
बाढ़ में फंसे लोगों के बचाव की तैयारी परखने अरपा नदी में किया गया मॉक ड्रिल

बिलासपुर / अरपा नदी की छठ घाट पर बाढ़ से बचाव के लिए मॉक ड्रिल किया गया।  मॉक ड्रिल में एसडीआरएफ, सीआईएसएफ और होम गार्ड्स की प्रशिक्षित दलों ने हिस्सा लिया। वे प्रशिक्षण में मिले सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक हालात में बाढ़ में फंसे व्यक्ति की जान कैसे बचाई जाए, इसका अरपा नदी की छठ घाट पर मंचन और प्रदर्शन किया।  इस ड्रिल से वे टीम अपनी तैयारी व बचाव में काम आने वाले उपकरणों की हालात भी जानी। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने मॉक ड्रिल का अवलोकन किया। राष्ट्रीय आपदा नियंत्रण प्राधिकरण नई दिल्ली तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर सौरभकुमार के मार्गदर्शन में यह मॉक ड्रिल प्रशिक्षण आयोजित किया गया। संयुक्त कलेक्टर और नोडल अधिकारी वैभव क्षेत्रज्ञ ने बताया कि आपदा हमें बताकर नहीं आती। कभी भी यह आ सकती है। ऐसी हालात से निपटने के लिए हमें हमेशा तैयार रहने चाहिए। इसी तैयारी को परखने के लिए हमें समय समय पर मॉक ड्रिल करते हैं। ताकि कमियों को समय रहते दूर किया जा सके।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने