Sunami Media

खैरागढ़ में राष्ट्रीय संगोष्ठी 21 से, कथक नृत्य पर विमर्श करेंगे विशेषज्ञ

खैरागढ़ में राष्ट्रीय संगोष्ठी 21 से,  कथक नृत्य पर विमर्श करेंगे विशेषज्ञ 

खैरागढ़। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में “आजादी के बाद समाज में कथक नृत्य की स्थिति” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी होने जा रहा है। यह संगोष्ठी 21 व 22 नवंबर 2022 को विश्वविद्यालय परिसर क्र. 01 एवं 02 में आयोजित होगी। 

विश्वविद्यालय के नृत्य संकाय की अधिष्ठाता प्रो. डाॅ. नीता गहरवार ने बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन में तकनीकी सत्र कैम्पस 01 के दरबार हाॅल में सम्पन्न होंगे, वहीं प्रायोगिक सत्र कैम्पस 02 के ऑडिटोरियम में सम्पन्न होंगे। प्रो. डाॅ.नीता गहरवार के संयोजन में आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ दिल्ली, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश आदि के विषय विशेषज्ञों के अनुभव और दृष्टि का लाभ विद्यार्थियों, शोधार्थियों को मिलेगा।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media