Sunami Media News

देखिये आज का राशिफल (20-11-2022)

देखिये आज का राशिफल (20-11-2022) 
मेष
20-11-2022

 शारीरिक लाभ के लिए, विशेषकर मानसिक तौर पर मज़बूती हासिल करने के लिए ध्यान और योग का आश्रय लें। दिन बहुत लाभदायक नहीं है इसलिए अपनी जेब पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। शाम को प्रिय के साथ रोमांटिक मुलाक़ात और साथ में कहीं लज़ीज़ खाना खाने के लिहाज़ से बढ़िया दिन है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हरा रंग 


 
---------------------------------------

वृष 
20-11-2022

 आज आपका दिन शानदार रहेगा। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। सेहत बेहतर बनी रहेगी। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। गाय को रोटी खिलाएं, आपके प्रेम संबंध मजबूत होंगे। 


भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 1

भाग्यशाली रंग : लाल रंग 


 
---------------------------------------

मिथुन 
20-11-2022

 आज मिथुन राशि के लोगों का भाग खुल सकता हैं तथा सूर्यदेव की कृपा से इनकी झोली खुशियों से भर सकती हैं। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। परिवार वालों से रिश्ते की बात कर सकते हैं। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। बड़ों का आदर करने में अग्रणी रहेंगे। कामकाज में शुभ फलो की प्राप्ति होगी। किसी बात को लेकर पार्टनर से झगड़ा हो सकता है लेकिन शाम तक सब सही हो जाएगा। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिण 

भाग्यशाली संख्या : 6

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 


 
---------------------------------------

कर्क 
20-11-2022

 सेहत से जुड़ी समस्याएँ परेशानी दे सकती हैं। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से मिली आकस्मिक अच्छी ख़बर आपके पूरे परिवार के लिए ख़ुशी के लम्हे लाएगी। आपका काम दरकिनार हो सकता है क्योंकि आप अपने प्रिय की बांहों में ख़ुशी, आराम और उल्लास महसूस करेंगे। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। 


भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग 


 
---------------------------------------

सिंह 
20-11-2022

 आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ायेंगे। आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। इस राशि के छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है। सारे काम अपनी इच्छा के अनुसार होने में परेशानी आयेंगी। माता की सेहत में गिरावट आ सकती है, बदलते मौसम में उनका खास ख्याल रखें। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। 


भाग्यशाली दिशा : उत्तर पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 4

भाग्यशाली रंग : बैंगनी रंग 


 
---------------------------------------

कन्या
20-11-2022

 आप बच्चों एवं परिवार को पूरा समय देंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। अपनों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएगी और आपको ढ़ेर सारा धन प्राप्त होगा। आपका रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है, आपको किसी पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। प्रॉपर्टी आदि खरीदने के लिए भी आप कोई जरूरी निर्णय ले सकते हैं। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 2

भाग्यशाली रंग : भूरा रंग 


 
---------------------------------------

तुला 
20-11-2022

 वे आर्थिक लाभ जो आज मिलने वाला था- टल सकता है।  तनाव का दौर बरक़रार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। आपके महसूस करेंगे कि फ़िज़ाओं में प्यार घुला हुआ है। नज़रें उठाकर तो देखिए, आपको सब-कुछ प्रेम के रंग में रंगा दिखाई देगा। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। लंबे वक़्त के बाद आप अपने जीवनसाथी के साथ नज़दीकी महसूस कर पाएंगे। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिण पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : नीला रंग 


 
---------------------------------------

वृश्चिक 
20-11-2022

 आज कम मेहनत में ज्यादा फायदा होगा। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। रूके हुए जरूरी काम पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बन सकता है। इस राशि के  स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन है। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। घर में एक पौधा लगाएं, रिश्ते मधुर होंगे। धार्मिक प्रवृति वाले लोग पूजा पाठ या किसी अनुष्ठान का आयोजन कर सकते हैं।  


भाग्यशाली दिशा : पूर्वोत्तर

भाग्यशाली संख्या : 8

भाग्यशाली रंग : पीला रंग 


 
---------------------------------------

धनु 
20-11-2022

 धनु राशि वालों आज नए क्षेत्रों में किस्मत आजमाने का मौका तलाशेंगे। नया व्यवसाय शुरू करने में आ रही अड़चने आज समाप्त होगी। अचानक आपके मित्र आपसे मिलने आपके घर आ सकते हैं। उनके साथ का खूब मजा लें। नौकरी के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोग अपनी प्रतिभा के दम पर कामयाबी हासिल करने में सफल रहेंगे। किसी बड़े काम के लिए पैसा जमा करने के मकसद से बजट में कटौती किए जाने की संभावना है। 


भाग्यशाली दिशा : पश्चिम

भाग्यशाली संख्या : 7

भाग्यशाली रंग : हरा रंग 


 
---------------------------------------

मकर 
20-11-2022

 हर निवेश को सावधानीपूर्वक अंजाम दें और ग़ैर-ज़रूरी नुक़सान से बचने के लिए उचित सलाह लेने में न हिचकिचाएँ। पारिवारिक समारोह और महत्वपूर्ण अवसरों के लिए अच्छा दिन है। मुमकिन है कि यह आपके रोमांटिक जीवन का सबसे मुश्किल दौर होगा, जो आपको दिल पूरी तरह से तोड़ सकता है। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। 


भाग्यशाली दिशा : दक्षिण

भाग्यशाली संख्या : 3

भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग 


 
---------------------------------------

कुंभ 
20-11-2022

 आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। आज आप अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। इस राशि के वर्किंग लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। छोटी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 


भाग्यशाली दिशा : पूर्व

भाग्यशाली संख्या : 9

भाग्यशाली रंग : गुलाबी रंग 


 
---------------------------------------

मीन 
20-11-2022

 आज आपको कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। जो व्यक्ति नौकरी पेशा वाले हैं उनको पदोन्नति होने की संभावना बन रही है यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह आपको वापस मिल सकता है। प्रेमी से शारीरिक संबंध मजबूत हो सकते हैं। नई रिलेशनशिप शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आज शिक्षा संबंधी कार्य के लिये यात्रा करना पड़ सकती है। 


भाग्यशाली दिशा : उत्तर

भाग्यशाली संख्या : 5

भाग्यशाली रंग : हल्का पीला 


 
---------------------------------------

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने