Sunami Media News

छत्तीसगढ़ प्रसासन की लापरवाही आई सामने 152 किसानों का रकबा किया शून्य आप नेता के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव ।

छत्तीसगढ़ प्रसासन की लापरवाही आई सामने 152 किसानों का रकबा किया शून्य आप नेता के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव ।



बिलासपुर । मिली जानकारी के अनुसार अरविंद पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक-14/11/2022 को बेलतरा विधानसभा के ग्राम नवागांव (रतनपुर) के 152 किसानों का रकबा शुन्य कर दिया गया है जबकि किसान लगातार प्रतिवर्ष अपना धान सोसाइटी में बेंचते आये है। छत्तीसगढ प्रशासन के लापरवाही के कारण आज नवागांव के 152 किसान अपना धान विक्रय केंद्र में देने के लिए भटक रहे हैं जिनकी शिकायत लेकर आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी अरविंद कुमार पांडेय ने ग्राम वासियों के साथ कलेक्टर आफिस का घेराव किया। जहां पर माननीय कलेक्टर महोदय ने शिकायत का निवारण दो-तीन दिन में करने का आश्वासन दिये है देखने वाली बात यह है कि निराकरण हो पायगा या नही वही इस  कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी से अरविंद कुमार पांडेय के साथ राकेश यादव, गौतम मानिकपुरी एवं जनपद सदस्य श्रीमती पार्वती धीवर, पंच पवन साहु,टोपेन्द्र शर्मा, गुरूद्वानजी, श्रीमती मीनाबाई, परदेशी साहु, हरिराम साहु, मोहनलाल साहु,संजय मधुकर, हरिश्चंद्र प्रधान एवं अन्य सैकड़ों ग्राम वासी उपस्थित रहे।
अरविंद कुमार पांडेय 
पूर्व विधायक प्रत्याशी बेलतरा विधानसभा 
आम आदमी पार्टी 

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने