Sunami Media

आम आदमी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ. उज्वाला कराडे ने भाजपा पर बोला हमला.. 15 सालों में भाजपा को नारीशक्ति की नहीं आई याद- डॉ. कराडे

आम आदमी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ. उज्वाला कराडे ने भाजपा पर बोला हमला.. 15 सालों में भाजपा को नारीशक्ति की नहीं आई याद- डॉ. कराडे

स्मृति ईरानी के हुंकार रैली में शामिल होने पर डॉ. उज्ज्वला कराडे ने कसा तंज.. 15 सालों में महिलाओं को नहीं बढ़ाया आगे इसलिए बाहर से बुलाना पड़ा नेता..



छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अभी 1 साल का वक्त बाकी है लेकिन राजनीतिक सरगर्मी जमकर राजनीति को हवा दे रही है 15 साल सत्ता में बैठने के बाद भाजपा पिछले 4 साल से विपक्ष की भूमिका अदा कर रहे हैं और सरकार को भेजने के लिए तरह-तरह के मामले खोज रही है वही आप तीसरे मोर्चे के रूप में आम आदमी पार्टी भी अपने अस्तित्व पर छत्तीसगढ़ में जमा की नजर आ रही है आगामी 11 नवंबर को भाजपा द्वारा हुंकार रैली का आयोजन किया जाने वाला है इसके लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिलासपुर पहुंचेंगे लेकिन इससे पहले आम आदमी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. उज्ज्वला कराडे मैं विपक्ष में बैठी भाजपा पर जमकर हमला बोला है.. डॉ उज्ज्वला कराटे ने कहा कि.. राजनीति हो या जीवन की स्पर्धा महिलाएं हमेशा से पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती रही हैं और जब बात अपने शहर बिलासपुर के विकास और यहां के नागरिकों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं की हो तो महिलाएं हमेशा से ही आगे आकर अपने हक की आवाज को भी बुलंद करती रही हैं लेकिन 15 साल सत्ता में बैठने वाली भाजपा शायद स्थानीय नारी शक्ति को भूल गई है इसलिए उन्हें केंद्रीय मंत्री का सहारा लेना पड़ रहा है जानकारी मिली है कि आगामी 11 नवंबर को भाजपा बिलासपुर में रैली करने वाली है और इसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल होगी मैं पूछना चाहती हूं भाजपा से आखिर क्या आवश्यकता पड़ गई कि आपको चुनाव से पहले एक केंद्रीय मंत्री को अपनी रैली में बुलाना पड़ रहा है 15 साल सत्ता में बैठने और 20 साल बिलासपुर विधायकी संभालने वाले अमर अग्रवाल जी ने कभी महिलाओं को राजनीति में योगदान देने का मौका नहीं दिया शायद यही वजह है कि आज उनके पास कोई नारी शक्ति नहीं बचा जो अपनी आवाज को बुलंद कर सके लेकिन दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी महिला शक्ति को समस्ती भी है और उसे पूजती भी है इसी का कारण है कि, आपकी आम आदमी पार्टी में महिलाओं को पुरुषों के बराबर सम्मान और पद प्रदान किया जाता है.. भाजपा प्रदेश से पूरी तरह बाहर होती नजर आ रही है इसलिए इस तरह के हथकंडे अपना कर चुनाव में अपने आप को जीवंत रखने की उनकी कोशिश जारी है, लेकिन बिलासपुर वासी भली-भांति समझते हैं कि उन्हें अब 20 साल का खोदापुर और पिछड़ा बिलासपुर नहीं चाहिए बल्कि आम आदमी पार्टी के द्वारा दिल्ली में किए विकास कार्यों जैसी पार्टी और जनप्रतिनिधि चाहते हैं.. इतना ही नहीं उन्होंने प्रदेश सरकार को देखते हुए कहा कि सत्ता में बैठने से पहले कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के समय जो भी वादे किए थे उन्हें पूरा करने में नाकाम नजर आ रही है ऐसे में छत्तीसगढ़ की जनता और तीसरे मोर्चे पर नजर बनाए हुए हैं वहीं आम आदमी पार्टी की लगातार मजबूत होती जमीन से दूसरी राजनीतिक पार्टियों की जमीन हिली हुए दिखाई दे रही है..

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media