Sunami Media

यश पैलेस में लघु फिल्म मोदी युग का हुआ विमोचन मौजूद रहे कई दिग्गज।


यश पैलेस में लघु फिल्म मोदी युग का हुआ विमोचन किया मौजूद रहे कई दिग्गज। 

बिलासपुर ।  रविवार को यश पैलेस में आयोजित समारोह में लघु फिल्म मोदी युग का विमोचन किया। इसी दौरान देश की चर्चित पुस्तक मोदी-20 पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें दिग्गजों ने अपनी बातें रखी।


जागो नगर कल्याण समिति बिलासपुर द्वारा आयोजित इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर बनी लघु फिल्म मोदी युग का विमोचन हुआ। इसमें उनके जीवन के कई अनछुए पहलुओं का जिक्र किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी पर देश के चुनिंदा 20 लोगों के व्यक्त विचारों पर आधारित पुस्तक मोदी-20 पर संगोष्ठी हुई। इसमें बतौर मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ के चंद्रशेखर वर्मा ने अपनी बातें रखीं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने पुस्तक पर चर्चा के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कैसे बीते आठ वर्ष में देश बदला है और प्रधानमंत्री मोदी की वजह से दुनिया भर में भारत की साख बढ़ी है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक रजनीश सिंह सहित शहरवासियों की उपस्थिति रही।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media