रीवा पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन द्वारा चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विबेक कुमार लाल वा एसडीओपी नवीन दुवे निर्देश पर थाना प्रभारी मऊगंज श्वेता मौर्या ने अपने पुलिस टीम के साथ दुष्कर्म के फरार एक आरोपी को अमोखर गांव से गिरफ्तार*
*कर लिया है! बताया जाता है कि मऊगंज थाना क्षेत्र निवासी युवती के साथ आरोपियों ने एक माह पूर्व सामूहिक दुष्कर्म किया था, जिसमें युवती द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने चार के खिलाफ मामला दर्ज किया था*,
*जिसमें मुख्य आरोपी सुरेश पांडेय को पुलिस ने रिपोर्ट के 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, इस मामले के तीन आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे,जिसमे पुलिस ने एक आरोपी राजेश पान्डेय निवासी अमोखर को उसके गाव से गिरफ्तार कर लिया,वही एक आरोपी बिपिन पाड़ेय पुलिस के भारी दबाब के बाद न्यायालय में सलेडर कर दिया,जबकी एक आरोपी बृजेश तिवारी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा है,जिसकी सरगर्मी से पुलिस तलाश में जुटी है*