Sunami Media

धनतेरस पर कर लें ये उपाय, मिल जाएगा मां लक्ष्मी और कुबेर देवता का आशीर्वाद


धनतेरस पर कर लें ये उपाय, मिल जाएगा मां लक्ष्मी और कुबेर देवता का आशीर्वाद



पंच दिवसीय दिवाली के महापर्व की शुरुआत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी धनतेरस से होती है। इस साल 23 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार मनाया जाने वाला है। धनतेरस पर्व मां लक्ष्मी की पूजा के साथ धन के देवता कुबेर और आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की विशेष पूजा के लिए जाना जाता है। इस दिन सोने-चांदी की चीजें, बर्तन और नया वाहन खरीदना बहुत शुभ माना गया है। धनतेरस के दिन की जाने वाली पूजा के लिए कुछ खास उपाय और नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से व्यक्ति के घर में धन-धान्य का भंडार भरा रहता है।


 झाड़ू खरीदना

धनतेरस के दिन कुछ चीजों को घर में लाना काफी शुभ माना गया है। माना जाता है कि धनतेरस के दिन यदि इन सभी चीजों के साथ झाड़ू भी खरीद कर घर लाई जाए तो उससे घर की गरीबी और नकारात्मकता दूर होती है।


वस्त्र दान

हिंदू धर्म में हर तीज-त्योहार पर दान-पुण्य का महत्व रहता है। ऐसे में धनतेरस के दिन कई चीजों को खरीदने के साथ-साथ अन्न-वस्त्र आदि का दान भी करना चाहिए। इस दिन जरूरतमंदों को वस्त्र बांटना महादान माना गया है। माना जाता है कि वस्त्र दान से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं

लेन-देन

धनतेरस के दिन ना ही किसी से उधार लेना चाहिए और ना ही किसी को उधार देना चाहिए। धनतेरस के दिन धन के लेन-देन से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। जिससे व्यक्ति की आर्थिक वृद्धि रुक जाती है और व्यक्ति के पास धन नहीं रुकता।

आरोग्य उपाय

माना जाता है कि धनतेरस के दिन ही भगवान धन्वंतरी का जन्म हुआ था। इस दिन उनका आशीर्वाद पाने के लिए विशेष रूप से पूजा करें। साथ ही यम देवता के नाम पर अपने घर के बाहर चौमुखा दिया जलाएं।

किन्नर को दान

धनतेरस के दिन किन्नर को पैसा दान करें और उनसे एक सिक्का मांग लें। इस सिक्के को अपनी तिजोरी या पर्स में रख लें। इससे आपके पास कभी भी धन की कमी नहीं होगी। आय में भी वृद्धि होती रहेगी।



डिसक्लेमर

'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'


Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media