पेट्रोल पंप पर दिन दहाड़े लूट,, रुपये से भरा बैग छीन ले गए बदमाश,,
बिहार के वैशाली में बेखौफ अपराधियों ने शुक्रवार की शाम बड़ी वारदात को अंजाम दिया। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के महनार स्थित महिंदवारा के पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने फायरिंग कर रुपये से भरा बैग लूट लिया। बदमाश पैसा लूटकर मौके से फरार हो गए। लूट की राशि कितनी थी? यह अभी साफ नहीं हुआ है। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। वारदात के बाद जिले में वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस पेट्रोल पंप और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
Tags
MPCGNEWS