Sunami Media News

भाटापारा में पहली बार कलेक्टर ने एसडीएम कार्यालय में लगाया जनचौपाल......माता देवालय स्थित स्टेडियम के कार्य को शीघ्र पूरा करनें सीएमओ को दिए निर्देश..


भाटापारा में पहली बार कलेक्टर ने एसडीएम कार्यालय में लगाया जनचौपाल

माता देवालय स्थित स्टेडियम के कार्य को शीघ्र पूरा करनें सीएमओ को दिए निर्देश
बलौदाबाजार। कलेक्टर रजत बंसल ने आज भाटापारा एसडीएम कार्यालय में आम जनता से भेंट कर उनके समस्याओं के संबंध में जायजा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में आवेदकों ने कलेक्टर को आवेदन दिए। कलेक्टर के इस सराहनीय पहल को देखकर भाटापारा नगर के स्थानीय नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि ने कलेक्टर की इस कदम की खुले मन से प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने नगर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यो का विस्तृत जायजा लिया। साथ इस दौरान सीएमओ को माता देवालय स्थित स्टेडियम के कार्य को शीघ्र पूरा करनें के निर्देश दिए है। साथ ही
भाटापारा में रामसागर तालाब एवं कईहा तालाब की साफ सफाई का निरीक्षण किया गया। आई.एच.एस. डी.पी. योजना के अंतर्गत बने मकानों पर अपात्र लोगो के अवैध कब्जा को हटाकर पात्र लोगो को मकान दिये जाने हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देेश दिया गया। आवारा पशु स्ट्रीट लाईट, अवैध प्लॉटिंग इत्यादि का भी निराकरण किये जाने हेतु निर्दश दिया गया है। मेडिकल स्टोर में नशे से संबंधित प्रतिबंधित दवाईयों का डॉक्टर के प्रिस्क्रिशन के बिना विक्रय किये जाने पर एस.डी.एम को ड्रग इंस्पेक्टर के साथ टीम कठित कर जांच के निर्देेश दिए गए है। नगर पालिका परिषद् भाटापरा में चल रहे शासन की योजना एवं निर्माण कार्यो की समीक्षा कलेक्टर  द्वारा किया गया अधुरे निर्माण कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिया गया। अतिक्रमण एवं अवैध प्लॉटिंग पर रोक लगाये जाने हेतु अभियान चला कर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देेश दिया गया।आम जनता, खिलाड़ियों एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए जी.एन.ए. कॉलेज भाटापारा में बने ऑडोटेरियम,बस स्टैण्ड,ऑउटडोर स्टेडियम पुराना शिवलाल मेहता स्कूल का निरीक्षण किया गया। खेल गतिविधियों से जुड़े लोगो को खेलकूद गतिविधि में प्रोत्साहित करने हेतु मूलभूत सुविधाएं बढ़ाने हेतु आश्वासन दिया गया।
पेंशन प्रकरण तैयार करने मे अनियमितता बरतने वाले,शिक्षकों को अनावश्यक रूप से अपने कार्यालयों में संलग्न करने वाले अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं रहने वाले एवं अपने मुख्यालय में निवास नहीं करने की शिकायत प्राप्त होने पर एस.डी.एम. को जांच करने का निर्देेश दिया गया है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने