पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल को गोवर्धन पूजा एवं नवधा रामायण के लिए किये गए आमंत्रित.....
कसडोल। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष में प्रदेश भाजपा वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी से आज ग्राम साबर (बैद्यनाथ) विकासखंड कसडोल के नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं ने सौजन्य मुलाकात कर ग्राम में आयोजित गोवर्धन पूजा एवं नवधा रामायण के लिए आमंत्रित किए । जिस पर श्री अग्रवाल जी ने आने हेतु अपनी सहमति दी। इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री राजकुमार साहू, मंडल कसडोल के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार पटेल, महामंत्री डॉ सुदीप मानिकपुरी, श्री सेवक यादव, श्री क्लेश राम साहू, श्री इंद्र कुमार पैकरा,श्री आनंद राम साहू, श्री सासाराम साहू, श्री हेमंत चंद्र साहू, श्री कुंदन साहू उपस्थित थे।