Sunami Media News

वन विभाग की टीम ने ही बाघ को उतारा मौत के घाट,,आखिर क्या है असली बजह ??

वन विभाग की टीम ने ही बाघ को उतारा मौत के घाट,,आखिर क्या है असली बजह ??



बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में वन विभाग की टीम को एक बाघ को मौत के घाट उतारना पड़ा. दरअसल, जिस बाघ को विभाग ने मौत के घाट के उतारा है उसने कथित तौर पर 9 लोगों को अपना शिकार बनाया था. इससे पहले की यह बाघ और लोगों को अपना शिकार बनाता वन विभाग की टीम ने इसे गोली मार दी. इसके लिए बकायदा हैदराबाद और पटना से विशेष टीमें भी बुलाई गईं. और इसके बाद ही इस बाघ को बगहा स्थित वाल्मिकी टाइगर रिजर्व  में मारा जा सका. 

चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन प्रभात कुमार ने बताया कि इस बाघ को बगहा में मारा गया है. इस अभियान के लिए खास तौर पर हैदराबाद और पटना से विशेष टीम बुलाई गई थी. उन्होंने बताया कि वन विभाग के कर्मचारी पहले बाघ को पिजंरे में करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन जब ऐसा देखा गया कि वह काबू में नहीं आएगा और वो आगे और भी लोगों को शिकार बना सकता है, तब ही उसे गोली मारी गई. बाघ को मारने की कार्रवाई नियम, जिसके तहत कहा गया है कि अगर ये साबित हो जाए कि जानवर अब इंसानी बस्ती में जाकर आम जनता को अपना शिकार बना सकता है, तो ही उसे मारा जाना चाहिए, के तहत किया गया है. 

बता दें कि इस बाघ पर अभी तक बगहा और आसपास के इलाकों में 9 लोगों के शिकार का शक था. बीते शुक्रिवार को ही बगहा पंचायत के रहने वाले 36 वर्षीय संजय महतो का शव टाइगर रिजर्व के पास से मिला था. इससे पहले इस बाघ ने एक 12 साल के बच्चे को भी अपना शिकार बनाया था. विभाग ने प्रक्रिया के तहत बाघ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इसका अंतिम संस्कार किया जाएगा. 


Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने