हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उड़ाई खिल्ली, देखिये रिपोर्ट ।
जयराम ठाकुर दरअसल कांग्रेस की ओर से चार सिंतबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ आयोजित हल्ला बोल रैली का जिक्र कर रहे थे. इस रैली में राहुल गांधी की जुबान फिसल गई थी. उन्होंने कांग्रेस की मनमोहन सिंह की सरकार और नरेंद्र मोदी की सरकार के दौरान कुछ चीजों के कीमतों की तुलना की थी. इस दौरान उन्होंने बता दिया था कि मनमोहन सिंह की सरकार में आटा 22 रुपये प्रति लीटर बिकता था. हालांकि अगले ही क्षण उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने आटे की कीमत प्रति किलोग्राम में बताया था.
राहुल गांधी की जुबान फिसलने को लेकर उस समय सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना की गई थी. जयराम ठाकुर इसको लेकर पिछले कई बार से राहुल गांधी की आलोचना कर रहे हैं. उन्होंने 21 सितंबर को नालागढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था,''जिस पार्टी का मुखिया आटे को लीटर में देने की बात करता है उस पार्टी का भविष्य कैसा होगा, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है.''
हिमाचल प्रदेश के चुनाव
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का चुनाव एक चरण में कराया जा रहा है. इसकी अधिसूचना 17 अक्तूबर को जारी की गई थी. नामांकन पत्र दाखिल करने का काम 25 अक्टूबर तक हुआ है. मतदान 12 नवंबर को कराया जाएगा और मतगणना आठ दिसंबर को कराई जाएगी.