Sunami Media News

देखिये आज राशिफल मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन ....

सुनामी मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ ।
आज राशिफल पंडित देवदत्त तिवारी के माध्यम से साझा किया गया।राशिफल के बारे में जानकारी को मुफ्त में प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें! Sunamichhattisgarh.com आज के लिए राशिफल (22-10-2022) मेष 22-10-2022 आज धनतेरस के शुभ अवसर पर दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। मुमकिन है कि यह आपके रोमांटिक जीवन का सबसे मुश्किल दौर होगा, जो आपको दिल पूरी तरह से तोड़ सकता है। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को ख़राब कर सकते हैं। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है। भाग्यशाली दिशा : दक्षिण भाग्यशाली संख्या : 8 भाग्यशाली रंग : नीला रंग --------------------------------------- वृष 22-10-2022 आज धनतेरस के दिन पारिवारिक मेलजोल बढ़ेगा। रिश्तेदारों से फोन पर बात हो सकती है। जीवनसाथी से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज के दिन घर की कोई जरूर चीज़ खरीद सकते हैं। बच्चों के लिये गिफ्ट ला सकते हैं। आज आपके साथ अच्छा होगा। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज के दिन तुलसी के पौधे को प्रणाम करें, आपके सारे काम अपने आप बनते जायेंगे। भाग्यशाली दिशा : पूर्व भाग्यशाली संख्या : 9 भाग्यशाली रंग : गहरा लाल --------------------------------------- मिथुन 22-10-2022 आज धनतेरस के दिन नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रतिद्वंदी आपका सामना करने में असमर्थ रहेंगें। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार के प्रति समर्पित भाव रहेगा। अपने दफ्तर में बिल्कुल संतुलित व्यवहार करें। माँ लक्ष्मी की कृपा से आपके जीवन में सभी कष्टों का निवारण होगा, आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। कला से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। रहेंगे। पैसे की चाह में गलत मार्ग पर जाने से बचें, अन्यथा पैसा और नाम दोनों हाथ से जाएंगे। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं इसके लिये वाद-विवाद टालें। भाग्यशाली दिशा : उत्तर भाग्यशाली संख्या : 6 भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग --------------------------------------- कर्क 22-10-2022 बेकार की बात पर बहस करके अपकी ऊर्जा ज़ाया न करें। याद रखें कि वाद-विवाद से कुछ भी हासिल नहीं होता, लेकिन खोता ज़रूर है। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियाँ मज़ेदार रहेंगी, अगर पूरे परिवार की उसमें सहभागिता हो। आपका रुमानी संबंध आज थोड़ी परेशानी में पड़ सकता है। आज के दिन कार्यक्षेत्र में आप अपना आपा खो सकते हैं। भाग्यशाली दिशा : पश्चिम भाग्यशाली संख्या : 5 भाग्यशाली रंग : हरा रंग --------------------------------------- सिंह 22-10-2022 आज आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। धनतेरस के दिन की शुरुआत बेहतर होगी। आप जिस भी काम में हाथ आगे बढ़ायेंगे, वह आपके लिए शुभ होगा । आज घर पर स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। बच्चों के साथ खेलने में बिजी रह सकते हैं। कोई जरूरी काम घर पर निपटा सकते हैं। शाम को परिवार के साथ लक्ष्मी पूजा करेंगे, तो परिवार की खुशियां बनी रहेंगी। भाग्यशाली दिशा : दक्षिण भाग्यशाली संख्या : 9 भाग्यशाली रंग : काल रंग --------------------------------------- कन्या 22-10-2022 आज धनतेरस के दिन आपको धन के क्षेत्र में बहुत अधिक लाभ होगा। धन से परिपूर्ण हो जाएंगे। जो लोग कला लेखन से जुड़े हैं वह ख्याति प्राप्त करेंगे। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आवेश और उग्रता के कारण किसी से तकरार न हो जाए इसका ध्यान रखें। आप दूसरों की मदद करने में आप सदैव अग्रसर रहते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी, धन कमाने के बहुत से अवसर प्राप्त होंगे। आवश्यक कार्य जरूर करें और जो बहुत आवश्यक न हों, उन कामों को आगे से टालने में संकोच भी न करें। भाग्यशाली दिशा : पूर्व भाग्यशाली संख्या : 4 भाग्यशाली रंग : हरा रंग --------------------------------------- तुला 22-10-2022 आपकी सबसे बड़ी पूंजी आपकी हँसने-हँसाने की शैली है, अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए इसका उपयोग करके देखें। आर्थिक तंगी से बचने के लिए अपने तयशुदा बजट से दूर न जाएँ। विवाद और मतभेद के चलते घर पर कुछ तनाव के पल झेलने पड़ सकते हैं। ताज़ा फूल की तरह अपने प्यार में भी ताज़गी बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में चीज़ें आज आपके मुताबिक़ नहीं होंगी। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफ़वाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। भाग्यशाली दिशा : उत्तर भाग्यशाली संख्या : 2 भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग --------------------------------------- वृश्चिक 22-10-2022 आज धनतेरस के दिन आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आप परिवारवालों के साथ मन्दिर में जा सकते हैं। आज किसी दोस्त के साथ हुयी अनबन बात करने से खत्म हो जायेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। किसी अर्जेन्ट काम से थोड़ी देर के लिये ऑफिस जाना पड़ सकता है। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे। उनके साथ कोई गेम खेल सकते हैं। आज के दिन श्री गणेश को पान के पत्ते पर सुपारी रखकर चढ़ाएं, रिश्ते मजबूत होंगे। भाग्यशाली दिशा : पश्चिम भाग्यशाली संख्या : 5 भाग्यशाली रंग : हल्का हरा --------------------------------------- धनु 22-10-2022 आज पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। भाई-बंधुओं के साथ संबंधों में निकटता आएगी। सामाजिक रूप से मान-सम्मान में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राजनीति के क्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। संतान से संबंधित चिंता सता सकती है। सामाजिक क्षेत्र में उच्च पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति संभव है। व्यापारियों के लिए फायदे का समय है। धनतेरस के दिन निवेश का लाभ मिलेगा। अपने प्रिय के प्रति ईमानदार रहें और झूठ का सहारा बिल्कुल न लें नहीं तो आपका रिश्ता टूट भी सकता है। भाग्यशाली दिशा : दक्षिण भाग्यशाली संख्या : 9 भाग्यशाली रंग : हल्का लाल --------------------------------------- मकर 22-10-2022 आपसी संवाद और सहयोग आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्ते को मज़बूत बनाएगा। क्या आपने कभी गुलाब और केवड़े की महक को एक साथ महसूस किया है? आज धनतेरस के दिन आपकी ज़िन्दगी प्यार-मोहब्बत के नज़रिए से ऐसे ही महकने को है। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आँखें मूंदकर यक़ीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। भाग्यशाली दिशा : पूर्व भाग्यशाली संख्या : 3 भाग्यशाली रंग : हल्का पीला --------------------------------------- कुंभ 22-10-2022 आज धनतेरस के दिन के दिन घर पर कोई रिश्तेदार शुभ समाचार लेकर आयेगा। आपको अचानक से ढेर सारे धन का लाभ मिलेगा। आपको अपने किसी खास काम के लिये दूसरों की राय लेनी पड़ सकती है, इससे आपके काम आसानी से होंगे।आज आप नये बही-खाते खरीदें, तो उनकी पूजा जरूर करें। परिवार से आपको स्नेह मिलेगा। शाम को सबके साथ बैठकर खाना खाने से अच्छा महसूस होगा। आज के दिन अपने गुरु को मिठाई भेंट करें, आपके सारे काम बनेंगे। भाग्यशाली दिशा : उत्तर भाग्यशाली संख्या : 2 भाग्यशाली रंग : सफ़ेद रंग --------------------------------------- मीन 22-10-2022 आज आपकी ऐसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिनकी सोच से आप बहुत प्रभावित होंगे। आज कहीं घूमने-फिरने का कार्यक्रम बनाते हैं, तो आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपकी सर्वत्र प्रशंसा होगी। आज धनतेरस के दिन आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा होगा। अचानक से धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे। आप कुछ जिम्मेदारियों में उलझ सकते हैं। संतान की सफलता देखकर आपका मन खुश होगा।जीवनसाथी के साथ रिश्तों में ईमानदारी बरतें, नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। भाग्यशाली दिशा : पश्चिम भाग्यशाली संख्या : 7 भाग्यशाली रंग : भूरा रंग ---------------------------------------

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने