Sunami Media News

भाजयुमो ने राज कैवर्त के नेतृत्व में किया पुतला दहन ।

भाजयुमो ने राज कैवर्त के नेतृत्व में किया पुतला दहन ।


बिलासपुर । आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष  निखिल केसरवानी के तत्वाधान मे बेलतरा मध्य मण्डल के द्वारा ग्राम सेंदरी के बाजार चौक मे मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया

मिली जानकारी के अनुसार विगत दिनों ईडी ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार का समर्थन प्राप्त भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों और भ्रष्टाचार में लिप्त कारोबारियों पर जिस तरह ताबड़तोड़ कार्रवाई की है कांग्रेस की  सरकार के पेट में दर्द होने लगा है और एक मुख्यमंत्री का ईडी की कार्यवाही का विरोध करना तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ इस कार्यवाही से भयभीत होना न केवल इस बात को दर्शाता है बल्कि इस बात पर मोहर भी लगता है कि कांग्रेस की सरकार और मुख्यमंत्री  का छत्तीसगढ़ के भ्रष्टाचारी अधिकारियों और भ्रष्टाचार में कंठ तक डूबे कारोबारियों को खुला समर्थन प्राप्त है और यह सरकार खुलकर उनको बचाने में लगी हुई है तथा भ्रष्टाचार का बोलबाला कायम रहे इसलिए ईडी की कार्यवाही का विरोध करना इनकी मानसिकता बन चुकी है। इसलिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज सभी मंडलो में प्रदर्शन किया है इसी क्रम में सेंदरी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया था

   जिसमे मुख्य रूप से मध्य मण्डल उपाध्यक्ष महेश भोई, जिला कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी शास्त्री, युवा मोर्चा अध्यक्ष राज कैवर्त, उपाध्यक्ष नीरज पाण्डेय, सुकदेव साहू, भरत प्रजापति, रामगोपाल तम्बोली, भैया लाल केवट, एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने