छत्तीसगढ़ में ईडी का रेड, चार करोड़ जप्त,, रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, रायगढ़ में आइएएस अफसरों के ठिकानों पर मारा रेड,,
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छापा मारा है। यह कार्रवाई मंगलवार सुबह से शुरू हुई है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ने रायपुर, भिलाई, दुर्ग, महासमुंद, रायगढ़ में आईएएस अफसर, सीए सहित नेताओं के यहां रेड मारी है। खबरों के अनुसार रायपुर के देवेंद्र नगर में सीए के घर ईडी ने छापा मारा है। इसके अलावा कलेक्टर रानू साहू के रायगढ़ स्थित निवास, महासमुंद में एक नेता के यह छापा मारी की खबर है वहीं अनुपम नगर में सूर्यकांत तिवारी के यहां दबिश दी है। साथ ही माइनिंग हेड आइएएस अफसर जेपी मौर्या के रायपुर स्थित आवास में भी ईडी ने छापा मारा है। जानकारी मिली है कि प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम मंगलवार सुबह प्रदेश के अलग-अलग जिलों में छापे की कारवाई की गई। सूत्रों की माने तो इडी के करवाही मे करोड़ो रुपए कैश मिला। वहीं आगे कारवाई जारी है ।
Tags
ED RED