छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य विकासखण्ड लैलूंगा के ग्राम पंचायत तोलमा निवासी श्री अब्राहम टोप्पो जो कि उराँव आदिवासी समाज से हैं। वर्तमान में उराँव जनजाति की मातृभाषा कुँड़ुख़ बोली में सामाजिक रीति-रिवाज, संस्कार और संस्कृति को विश्व के मानस पटल पर स्थापित करने हेतु आदिवासी संस्कृति संरक्षण एवं उत्थान हेतु समर्पित छत्तीसगढ़ शासन से पंजीकृत एकमात्र संस्था रीझ रंग ग्रुप छत्तीसगढ़ से जुड़कर सह-निर्देशक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं तथा वर्ष 2009 से अब तक समाज हेतु समर्पित होकर एक गीतकार, गायक, लेखक के रूप में अपने आप को स्थापित करने में सफलता हासिल कर रहे हैं। आदिवासी संस्कृति उत्थान हेतु उनकी विशिष्ट उपलब्धि के लिए भारत वर्चुअल यूनिवर्सिटी फ़ॉर पीस एंड एजुकेशन द्वारा दिनाँक 08 अक्टूबर 2022 को बेंगलुरु (कर्नाटक) के गुड शेफर्ड ऑडिटोरियम में आयोजित गरिमामय दीक्षांत समारोह में डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई। इस उपलब्धि से उराँव कुँड़ुख़ समाज और संगीत प्रेमियों में जबरदस्त खुशी की लहर है साथ ही डॉ. अब्राहम टोप्पो को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं।
लोक गायक श्री अब्राहम टोप्पो को डॉक्टोरेट (पीएचडी) की मानद उपाधि।
by Mukesh tiwari
-
0