Sunami Media News

मृत बच्चे को मोटरसाइकिल की डिक्की में डालकर कलेक्ट्रेट पहुंचा पिता,, कलेक्टर को बताई बदहाल सरकारी सिस्टम की हाल,, कलेक्टर ने एसडीएम को दिया जांच करने का आदेश,,

मृत बच्चे को मोटरसाइकिल की डिक्की में डालकर कलेक्ट्रेट पहुंचा पिता,, कलेक्टर को बताई बदहाल सरकारी सिस्टम की हाल,, कलेक्टर ने एसडीएम को दिया जांच करने का आदेश,,

श्याम पाठक  ✍️

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं । यहां मृतक नवजात बच्चे के शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस तक नसीब नहीं हुआ। मजबूर होकर पिता ने मोटरसाइकिल की डिक्की में शव लेकर मदद के लिए कलेक्टर के पास पहुंचा। वहीं कलेक्टर ने उचित कार्यवाही का भरोसा दिया है। सिंगरौली जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर में किस तरह की बदहाल व्यवस्था है इसकी एक तस्वीर यहां आज देखने को मिली जहां 17 अक्टूबर को दिनेश भारती अपनी पत्नी मीना भारती को लेकर सिंगरौली के जिला अस्पताल पहुंचा था पत्नी की डिलीवरी कराने के लिए लेकिन पहले यहां पदस्थ स्टाफ ने अस्पताल की डाक्टर सरिता शाह ने प्रसव कराने की वजह महिला को शासकीय चिकित्सक से निजी क्लीनिक उसे भेज दिया और 5 हजार रुपए भी लिए गए लेकिन जब उन्हें यह पता चला की बच्चे की कोख में ही मौत हो चुकी है तो उसे वापस जिला अस्पताल भेज दिया और वहां उसके डिलीवरी करवाई मृत बच्चे का जब जन्म हुआ तो परिजनों ने एंबुलेंस की मांग की अपने बच्चे को अपने गांव ले जाकर उसका अंतिम संस्कार कर सकें तो परिवार जनों को इस बेलगाम सिस्टम ने एंबुलेंस तक नहीं दी जिसके बाद पिता दिनेश भारती मृत बच्चे को अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में डालकर कलेक्ट्रेट पहुंच गया और कलेक्टर को अपनी फरियाद सुनाई जिसके बाद कलेक्टर ने एसडीएम को तुरंत जांच करने का आदेश दिए ।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने