Sunami Media

भू माफियाओं से परेशान होकर मेरे अब्बू ने की खुदखुशी, बेटे ने लगाया गंभीर आरोप ।

बिलासपुर । जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने लगाया फांसी बता दे कि बिलासपुर शहर की आबादी लगातार बढ़ रही है 

और शहर लगातार महानगर का रूप लेते जा रहा है और शहर में कई प्रकार के खबरें  भी अखबारों में पढ़ने को एवं देखने को मिल रही है  ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमे जमीन खाली कराने को लेकर जमीन दलालों की प्रताड़ना से परेशान हो कर में एक व्यक्ति ने फांसी लगा कर मौत को गले लगा लिया है। मृतक के बेटे ने प्रदेश के मुखिया,पुलिस और मीडिया से उन जमीन दलालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।




जानकारी के मुताबिक सरकंडा क्षेत्र के चांटीडीह में रहने वाले रज्जब अली ने आज सुबह पेड़ पर लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि लंबे समय से शहर के जमीन दलालों से रज्जब अली परेशान चल रहा था जिसके बाद उन्होंने आज जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक को सिम्स हॉस्पिटल में बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया इस दौरान वहां पर परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। मृतक के पुत्र हमाम अली ने मीडिया को बताया कि उनकी जमीन चांटीडीह में स्थित है जिसमे पिछले 20 साल से पारिवारिक विवाद चल रहा है। हमारी जमीन से लगी एक आदिवासी जमीन है 


जिसमे अकबर और तैयब के द्वारा गलत तरीके से सीमांकन कराया गया है। उस पर हमारी आपत्ति भी दर्ज कराई गई है। उनका कहना है कि गौंड की जमीन 20 फिट पीछे है आप भी अपनी दुकान खाली कर के 20 फिट पीछे बनाइये और इसके लिए दोनों मिलकर मेरे पापा को प्रताड़ित करते थे उनको परेशान करते रहे 15/20 लड़को के साथ आ कर हो हल्ला कर डराते धमकाते थे उन दोनों से तंग आ कर ने रज्जब अली ने अपनी जान दे दी। पीड़ित के मौत के बाद परिजनों ने मामले में मुख्यमंत्री, पुलिस से गुहार लगा कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


वही पूरे मामले में अब तैयब हुसैन ने अपना पक्ष रखा है।तय्यब हुसैन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि.. उनका रज्जब अली या उनके के परिवार के किसी भी सदस्य से कोई लेना देना नहीं है। मृतक के परिवार द्वारा लगाए जा रहे हैं सभी आरोप निराधार हैं और वह पुलिस की हर जांच के लिए तैयार है इसके अलावा तैयब हुसैन ने कहा कि हर प्रकार से मैं पुलिस के जांच में सहायक बना रहूंगा।खुद पर राजनीतिक हमले या प्रतिशोध की आशंका को भी तैयब हुसैन ने बताया।और मेरी राजनीतिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

वही इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले सरकण्डा पुलिस जांच कर रही है ।जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी ।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media