बिलासपुर । तलवार से हमला करने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
मिली जानकारी के मुताबिक तलवार से हमला करने वाला आरोपी सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में बता दे कि नल का सार्वजनिक टुल्लू पंप नही होने की बात पर हुआ था विवाद मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार किया गया जप्त आरोपियो को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश,,
गिरफ्तार आरोपी का नाम आरोपीः- दिलीप वस्त्रकार पिता दाउराम वस्त्रकार उम्र 55 साल साकिन ई – 09 अटल आवास अशोक नगर सरकंडा बिलासपुर छ.ग.
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी संतोष यादव निवासी अटल आवास अशोक नगर सरकंडा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.10.2022 को शाम करीब 06:00 बजे यह अपने कमरा में पानी के लिये नीचे उतरा तब देखा कि नल में सार्वजनिक टुल्लू पंप लगा था जो टुल्लू पंप वहाँ पर नही है कहाँ चला गया पूछने पर दिलीप इसे अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये अपने घर में रखे हुये लोहे के धारदार तलवार को निकालकर लहराते हुये आया और तलवार से प्रार्थी पर वार किया जिससे बचने के लिये प्रार्थी अपने हाथ को सामने लाया तो इसके बाये हाथ की उंगलियो, दाहिने हाथ की उंगलियो एवं बाये भुजा पर चोट लगी । प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अप० क्र० 1199 / 2022 धारा 294, 506, 323 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबंध्द कर विवेचना में लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल सूचना जिले के उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर (भा.पु.से.), अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा पूजा कुमार को दी गई जिस पर तत्काल आरोपियो की धरपकड़ करने के निर्देश प्राप्त हुए जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा श्री उत्तम कुमार साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कर पतासाजी में जुट गई जो मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी दिलीप वस्त्रकार पिता दाउराम वस्त्रकार उम्र 55 साल साकिन ई – 09 अटल आवास अशोक नगर सरकंडा बिलासपुर छ.ग. को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से उनके कब्जे से घटना में घटना में प्रयुक्त धारदार तलवार जप्त किया गया है मामले में आरोपी दिलीप वस्त्रकार पिता दाउराम वस्त्रकार उम्र 55 साल साकिन ई-09 अटल आवास अशोक नगर सरकंडा बिलासपुर छ.ग. को गिरफतार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री उत्तम कुमार साहू, प्र. आर. विकास सेंगर, प्रमोद सिंह आरक्षक अविनाश कश्यप, राहुल सिंह, मनीष वाल्मिक, भागवत चंद्राकर , तदवीर पोर्ते का विशेष योगदान रहा ।