Sunami Media News

भाजपा युवा मोर्चा आज प्रदेश सरकार के खिलाफ बेलतरा मंडल में करेगा प्रदर्शन,,

भाजपा युवा मोर्चा आज प्रदेश सरकार के खिलाफ करेगा प्रदर्शन

सेंदरी के बाजार चौक में होगा पुतला दहन,

बिलासपुर । आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बिलासपुर जिला के प्रत्येक मंडल में 20 अक्टूबर गुरुवार को दोपहर 1:00 से 4:30 के मध्य प्रदेश कांग्रेस सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करेगा बेलतरा मंडल अध्यक्ष राष्ट्रीय भारत ने बताया वर्चुअल बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय तथा भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष  रवि भगत जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिसमें भ्रष्टाचार के खिलाफ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन मंडल स्तर पर करने का निर्देश प्राप्त हुआ है।
           विगत दिनों ईडी ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार का समर्थन प्राप्त भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों और भ्रष्टाचार में लिप्त कारोबारियों पर जिस तरह ताबड़तोड़ कार्रवाई की है कांग्रेस की भूपेश सरकार के पेट में दर्द होने लगा है और एक मुख्यमंत्री का ईडी की कार्यवाही का विरोध करना तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ इस कार्यवाही से भयभीत होना न केवल इस बात को दर्शाता है बल्कि इस बात पर मोहर भी लगता है कि कांग्रेस की सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ के भ्रष्टाचारी अधिकारियों और भ्रष्टाचार में कंठ तक डूबे कारोबारियों को खुला समर्थन प्राप्त है और यह सरकार खुलकर उनको बचाने में लगी हुई है तथा भ्रष्टाचार का बोलबाला कायम रहे इसलिए ईडी की कार्यवाही का विरोध करना इनकी मानसिकता बन चुकी है। इसलिए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर के जिलाध्यक्ष श्री निखिल केशरवानी के नेतृत्व में बिलासपुर जिले के समस्त मंडलों में भ्रष्टाचार के विरोध में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन करेगी। यह जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष राज कैवर्त ने दी ।

🩸🩸🩸🩸🩸🩸⚔️🩸🩸🩸🩸🩸
कार्यक्रम -
दिनांक 20 अक्टूबर गुरुवार
समय - दोपहर 1 बजे
स्थान -बाजार चौक सेंदरी
बेलतरा मध्य मण्डल 
🩸🩸🩸🩸🩸⚔️🩸🩸🩸🩸🩸🩸

*आपका
राज कैवर्त - मण्डल अध्यक्ष 🙏*
प्रशांत गौरहा, शिवराज साहू मण्डल महामंत्री*
*भारतीय जनता युवा मोर्चा
बेलतरा मध्य मण्डल,बिलासपुर (छग)*

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने