अंजय श्रीवास के पिताजी के दशगात्र कार्यक्रम में सम्मिलित हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल
कसडोल। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री गौरीशंकर अग्रवाल जी आजजिला मुख्यालय बलौदाबाजार पहुंचकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री श्री अंजय श्रीवास जी के पिताजी स्वर्गीय श्री शिवकुमार श्रीवास के निधन पर उनके निवास पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित किये, तथा ईश्वर से मृत आत्मा की शांति एवं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। श्री अग्रवाल जी उनके परिवारजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया । आज के इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉक्टर अजय राव, जिला भाजपा के अध्यक्ष डॉक्टर सनम जांगड़े, जिला साहू समाज बलोदा बाजार के अध्यक्ष एवं भाजपा विधि प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्री धनंजय साहू, नगर पालिका के अध्यक्ष श्री चितावर जायसवाल, जिला पंचायत के सदस्य श्री नवीन मिश्रा, जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री श्री प्रशांत यादव, लवन भाजपा मंडल के अध्यक्ष श्री विजय यादव, महामंत्री एवं जनपद सदस्य श्री दीपक साहू श्री लोकेश यदु, श्री हितेश रात्रे सोशल मीडिया प्रभारी जिला श्री कृष्णा सेन पूर्व एल्डरमेन ,श्री राजकुमार सेन, श्री होरी लाल वर्मा, श्री कृष्ण द्विवेदी सहित परिवारजन उपस्थित थे।
Tags
news