विश्व के सबसे बड़े संघठन राष्ट्रीयस्वयं सेवक संघ कसडोल खंड की विजय दशमी उत्सव एवं पथ संचलन रविवार 16 अक्टूबर को कसडोल में........
कसडोल । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से विजय दशमी उत्सव का आयोजन रविवार 16 अक्टूबर को किया जायेगा। इस अवसर पर दोपहर 2 बजे एकत्रीकरण एवं समापन समारोह 3:30 बजे होगा जिसमें पद संचलन का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें कसडोल खंड के सभी स्वयं सेवक पूर्ण गणवेश में रहेंगे।
*पथ संचलन*
इंदिरा स्कूल से निकलकर पारस नगर ,बाजार चौक,बगदेवीपारा, गढ़पारा,महामाया पारा, ब्राह्मण पारा, बजरंग चौक दुर्गा चौक ,मेन रोड़ गौरवपथ होते इस तरह कसडोल नगर के प्रमुख प्रमुख स्थानो से भ्रमण करते हुवे इंद्र देवी गौरहा विद्यालय प्रांगण पहुंचेगी जहाँ पर पहुंचकर सभी स्वयं सेवक विजय दशमी उत्सव में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री बलराम यदु जी आरएसएस(सह विभाग कार्यवाह रायपुर) कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगा प्रसाद साहू जी अध्यक्ष स. शि. म. कसडोल रहेंगे।