Sunami Media

भीषण सड़क हादसा : बस ट्रेलर टक्कर में 15 यात्रियों की दर्दनाक मौत,,

भीषण सड़क हादसा : बस और ट्रेलर टक्कर में  15 यात्रियों की मौत,,

मध्यप्रदेश के रीवा के नजदीक नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया। बस और ट्रेलर की टक्कर में यूपी के 15 यात्रियों की मौत हो गई। 40 से ज्यादा यात्री घायल हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी, तब जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

पहले जानते हैं हादसा कब और कहां हुआ

हादसा शुक्रवार की रात 11.30 बजे रीवा से 70 किमी दूर सोहागी पहाड़ी पर हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक, बस पहाड़ से नीचे उतरते वक्त ट्रेलर से जा टकराई। हादसे के वक्त बस की रफ्तार काफी तेज थी। बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। इसमें 55 से ज्यादा लोग सवार थे। मरने वालों में ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। सभी मजदूर हैं। ये दीपावली मनाने अपने घर लौट रहे थे।

पहले जानते हैं हादसा कब और कहां हुआ
हादसा शुक्रवार की रात 11.30 बजे रीवा से 70 किमी दूर सोहागी पहाड़ी पर हुआ। चश्मदीदों के मुताबिक, बस पहाड़ से नीचे उतरते वक्त ट्रेलर से जा टकराई। हादसे के वक्त बस की रफ्तार काफी तेज थी। बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। इसमें 55 से ज्यादा लोग सवार थे। मरने वालों में ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। सभी मजदूर हैं। ये दीपावली मनाने अपने घर लौट रहे थे।

ज्यादा नुकसान बस के अगले हिस्से में हुआ
रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि बस के अगले हिस्से को ज्यादा नुकसान हुआ। रफ्तार ज्यादा होने से यह ट्रेलर में घुस गया। इससे बस के केबिन और फ्रंट सीट पर बैठे यात्रियों की मौत हुई है। 40 घायल यात्रियों को संजय गांधी अस्पताल (रीवा) भेजा गया है। कुछ को त्योंथर अस्पताल ले जाया गया।

उधर, SP नवनीत भसीन ने बताया, 'ट्रेलर के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। ऐसे में आशंका है कि ट्रेलर भी आगे जा रहे वाहन से टकराया होगा। ट्रेलर ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक लगाए होंगे, इतने में पीछे से आ रही बस उसमें घुस गई। ट्रेलर के ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए हैं।' हालांकि, हादसे की वजह का पता नहीं चला है।


वीडियो कॉल से शवों की करा रहे पहचान
मरने वालों में ज्यादातर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के रहने वाले थे। अभी तक मात्र 2 शवों की शिनाख्त हो सकी है। वीडियो कॉल पर बलरामपुर के लोगों को शव दिखाकर पहचान की जा रही है। अभी तक जिनकी पहचान हुई है, उनमें राजू अंसारी पिता मोहम्मद सफी उम्र 30 वर्ष निवासी उतसैला, जिला बलरामपुर और मोहम्मद करीम उर्फ लल्लू पिता मोहम्मद वसीम उम्र 40 वर्ष, निवासी गांधीनगर, बलरामपुर शामिल हैं।


हेल्पलाइन नंबर जारी
रीवा प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर 831970 6674 और 7049122399 जारी किया है। फोन कर घटना के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।


शिवराज ने योगी से बात की
MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने आज सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की। उन्हें हादसे और रेस्क्यू के बारे में जानकारी दी। CM ने कहा कि घायलों के बेहतर इलाज और मृतकों के पार्थिव शरीरों को ससम्मान प्रयागराज भेजने के निर्देश रीवा प्रशासन को दिए हैं।






Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media