Sunami Media News

बड़ी बजह के कारण,, इन किसानों को नहीं मिलेंगे 12वीं किस्त के पैसे,,

बड़ी बजह के कारण,, इन किसानों को नहीं मिलेंगे 12वीं किस्त के पैसे,,


भारत सरकार इस स्कीम की 12वीं किस्त जल्द जारी करने वाली है।


पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना छह हजार रुपये दिए जाते है।


सुनामी डेस्क । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। भारत सरकार इस स्कीम की 12वीं किस्त जल्द जारी करने वाली है। हालांकि जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है। उन्हें 12वीं किस्त के दो हजार रुपये नहीं मिलेंगे। इस बारे में सरकार की तरफ से पहले ही अपडेट दिया गया था। पीएम किसान की आधिकारिक साइट के अनुसार रजिस्टर्ड लाभार्थियों को ई-केवाईसी कराने की जरूरत नहीं है। OTP बेस्ड ई-केवाईसी किसानों के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर उपलब्ध है। कृषक इसे कराने के लिए जनसुविधा केंद्र जा सकते हैं। इससे पहले सरकार ने लास्ट डेट को 31 अगस्त तक बढ़ाया था।

किसानों को 12वीं किस्त का इंतजार

बता दें पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना छह हजार रुपये दिए जाते है। इस रकम को दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इससे पहले 11वीं किस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मई को किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया था।


ई-केवाईसी कैसे करें

ई-केवाईसी करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाएं। यहां फार्मर कॉर्नर में जाकर ई-केवाईसी पर क्लिक करें। नए वेब पेज पर आधार नंबर दर्ज करें। फिर सर्च बटन पर क्लिक करें। आपको मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी सबमिट करते ही आपका ई-केवाईसी हो जाएगा।




Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने