Sunami Media

किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नवम्बर सेकलेक्टर ने धान खरीदी तैयारी के संबंध में ली बैठक


किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नवम्बर से
कलेक्टर ने धान खरीदी तैयारी के संबंध में ली बैठक

धान खरीदी केंद्रों में सभी आवश्यक व्यवस्था के दिए निर्देश

बिलासपुर, 19 अक्टूबर 2022/कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज मंथन सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि 1 नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ होगी। जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में पूरी तैयारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य में धान बेचने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के दौरान किसानों की सहूलियत का पूरा ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों को समन्वय के साथ धान खरीदी के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी धान खरीदी केंद्रों का लगातार निरीक्षण करें। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में सभी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। केंद्र में किसानों के लिए आवश्यक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए तैयारी करने कहा। कलेक्टर ने धान के सामान्य से ज्यादा आवक पर निगरानी और मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में खाद्य अधिकारी ने बताया कि 130 धान उर्पाजन केंद्रों के लिए नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में पहुंच मार्ग, समतलीकरण कार्य, चबूतरा निर्माण, धान खरीदी के पहले केंद्रों में साफ-सफाई, फेसिंग की व्यवस्था, आद्रता मापी यंत्र, उपार्जन केंद्रों में इलेक्ट्रानिक मशीन की उपलब्धता, ड्रनेज की व्यवस्था, धान खरीदी केंद्र में प्रभारियों की नियुक्ति आदि की समीक्षा की। कलेक्टर ने बारदाना व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार निर्धारित मात्रा में बारदाना एकत्रित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्र में अनाधिकृत व्यक्तियों की उपस्थिति न हो।  
बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्री आर.ए.कुरूवंशी, सभी एसडीएम, तहसीलदार, खाद्य विभाग के अधिकारी, सहकारी बैंक के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

--00--

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media