Sunami Media News

चाकू से जानलेवा हमला करने वाले एक नाबालिग सहित 02 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चाकू से जानलेवा हमला करने वाले 01 नाबालिग एवं 02 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार



 बिलासपुर |  चाकू से जानलेवा हमला करने वाले 01 नाबालिग एवं 02 आरोपी सरकंडा पुलिसने किया गिरफ्तार  मिली जानकारी के मुताबिक  वाहन गलत तरीके से चलाने की बात को लेकर  विवाद हुआ था पीड़ित पर चाकू से किया जानलेवा हमला कर सोने का चैन लूट कर भागने का प्रयास कर रहे थे  मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियो को पुलिस ने कार्यवाही करते हुऐ धर दबोचा ओर  आरोपियो को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश

गिरफ्तार आरोपी मनजीत उर्फ कल्लू राजपूत पिता अजय राजपूत उम्र 22 साल  बूढा महादेव रतनपुर बिलासपुर वही दूसरा आरोपी रघुनंदन सिंह ठाकुर पिता स्व. गोवर्धन सिंह ठाकुर उम्र 40 साल निवासी लिंगियाडीह ग्राम पंचायत के सामने एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक

पुलिस से मिली जानकारी बीके मुताबिक़ प्रकाश शुक्ला निवासी बंगालीपारा सरकंडा थाना में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 05.10.2022 को रात्रि करीब 11:00 बजे आर के पेट्रोल पंप के एटीएम  अपने मित्र राहुल नागदेव के साथ पैदल जा रहा था कि टाटा मैजिक क्रमांक सीजी 14 एफ 0297 का चालक रोड क्रास करते समय तेजी से वाहन चलाकर निकला जिसे प्रार्थी ने कहा कि वाहन कैसे चला रहे हो इसी बात पर वाहन चालक मनजीत उर्फ कल्लू राजपूत रघुनंदन सिंह ठाकुर एवं 01 नाबालिग वाहन से उतरे और गाली गलौच कर विवाद करने लगे तथा वाहन में से धारदार चाकू निकालकर आहत प्रकाश शुक्ला पर पीठ सीना एवं शरीर के विभिन्न हिस्सो पर जानलेवा हमला कर दिये और उसके गले में पहनी हुई सोने की चैन को लूट लिये, बीच बचाव करने आये उनके साथी राहुल नागदेव के साथ भी मारपीट किये जिससे उन्हें भी गंभीर चोट आई है। रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अप० क्र० 1111 / 2022 धारा 294, 324, 506, 394, 307, 34 भादवि का अपराध पंजीबंद कर विवेचना में लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल सूचना जिले के उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर (भा.पु.से.), अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती स्नेहिल साहू को दी गई जिस पर तत्काल आरोपियो की धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुए जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा उत्तम कुमार साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कर पतासाजी में जुट गई जो मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी मनजीत उर्फ कल्लू राजपूत, रघुनंदन सिंह ठाकुर एवं 01 नाबालिग लड़के को पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से उनके कब्जे से घटना में घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त किया गया है मामले में आरोपी मनजीत उर्फ कल्लू राजपूत, रघुनंदन सिंह ठाकुर एवं 01 नाबालिग को गिरफतार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री उत्तम कुमार साहू, सउनि दिनेश तिवारी , सउनि नरेश गर्ग, आरक्षक शिव जोगी, मुकेश शर्मा का विशेष योगदान रहा ।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने