Sunami Media

सहेली की शादी में हुआ परिचय "फिर इश्क़" अब हुआ FIR,

सहेली की शादी में हुआ परिचय फिर हुआ इश्क़ अब हुआ FIR,



राजधानी की एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

पीड़िता ने थाने में दर्ज शिकायत में बताया कि सहेली की शादी में आरोपित युवक से उसकी पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों की आपस में बातचीत होने लगी। बातचीत से दोनों काफी घुलमिल गए। इसी का फायदा उठाकर आरोपित युवक ने युवती को होटल में मिलने के लिए बुलाया।

पीड़िता भी आरोपित पर विश्‍वास कर होटल में मिलने के लिए चली गई। होटल में आरोपित युवक ने युवती के लिए कोल्ड ड्रिंक आर्डर किया।

 इसी दौरान आरोपित ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को पिला दिया। नशीला कोल्ड ड्रिंक पीते ही थोड़ी देर बाद पीड़िता पर असर होने लगा। इसी बीच आरोपित ने इसका फायदा उठाकर युवती को अपनी हवस का शिकार बना लिया।

नशीले कोल्ड ड्रिंक का असर कम होने के बाद पीड़ित युवती काे आरोपित युवक की असलियत का पता चला। पीड़िता ने थाना में आरोपित के खिलाफ दुष्‍कर्म की शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित की युवती से पहचान पांच वर्ष पहले हुई थी। दोनों शादी के कार्यक्रम में मिले थे पीड़िता अपने सहेली के घर शादी कार्यक्रम में गई हुई थी। जिसके बाद से आरोपित और युवती का परिचय हुआ और दोनों बातचीत करने लगे। इसके बाद इश्क हुआ और फिर आरोपी ने लड़की को झांसे में लिया और उसे अपने हवस का शिकार बनाया।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media