Sunami Media

बिलासपुर । जिले में मनाया जा रहा है शिशु संरक्षण माह ..


जिले में मनाया जा रहा है शिशु संरक्षण माह ..

बिलासपुर 14 सितम्बर 2022/स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 13 सितम्बर से 14 अक्टूबर तक शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जा रहा है। जिसका जिला स्तरीय उद्घाटन डॉ. अनिल श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बिलासपुर की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय बिलासपुर में किया गया। 
शिशु संरक्षण माह के दौरान 9 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक, नियमित टीकाकरण से छुटे हुए बच्चों को टीके, 5 वर्ष तक के सभी बच्चों का वजन कराकर अति कुपोषित बच्चों का पोषण पुर्नवास केंद्र में संदर्भन एवं उपचार तथा 6 माह से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के लिए सप्ताह में 2 बार आयरन सिरप एवं गर्भवती माता के लिए प्रतिदिन 1 गोली प्रथम तिमाह के पश्चात दिया जाएगा। 
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बच्चों के नियमित टीकाकरण, कुपोषण से बचाव एवं गर्भवती माताओं में होने वाली खून की कमी को दूर करने के लिए आयरन गोली के सेवन के विषय में बताया गया। 
कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमर सिंह ठाकुर, आरएमओ डॉ. बुधेश्वर सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री पियुली मजुमदार, श्री अमित स्काट एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
--00--

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने
Sunami Media
Sunami Media
Sunami Media