आशीष जायसवाल बने स्टेट कोऑर्डिनेटर छत्तीसगढ़।
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग में हुई नियुक्ति,
ऑल इंडिया कांग्रेस ओबीसी के चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह यादव ने घोषणा करते हुऐ आशीष जायसवाल को स्टेट कोऑर्डिनेटर की बड़ी जवाबदारी, अब उन्हें छत्तीसगढ़ कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के पद पर नियुक्त किया है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस पिछड़ा वर्ग का दायित्व सौंपा है, उसे मै पूरी तरह ईमानदारी,निष्ठा एवं ऊर्जा के साथ निर्वहन करूंगा एवं कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व मे संगठन को और मजबूत करेंगे।
साथ ही आशीष जायसवाल ने कहा कि नव दायित्व के लिए कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभारी हूं, जिन्होंने एक सामान्य कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी पार्टी की सेवा करने का मौका दिया है।