Sunami Media News

रीवा । तीर्थ दर्शन योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज ।

रीवा । तीर्थ दर्शन योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज ।


मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना से रीवा रेलवे स्टेशन से 17 सितम्बर को तीर्थ दर्शन विशेष ट्रेन तिरूपति के लिए रवाना होगी। इसमें रीवा जिले के 350 पात्र बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा का अवसर मिलेगा। कलेक्टर मनोज पुष्प ने इस संबंध में बताया कि तीर्थ दर्शन योजना के लिए 9 सितम्बर तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन लिया जा रहा है। जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी पात्र व्यक्तियों के आवेदन पत्र तैयार करवा रहे हैं।                

कलेक्टर ने बताया कि इस योजना से 60 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे बुजुर्ग जो आयकर दाता तथा शासकीय कर्मचारी न हों वे तीर्थयात्रा कर सकते हैं। महिलाओं को न्यूनतम आयु में दो वर्ष की छूट दी गई है। प्रत्येक तीर्थयात्री को आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड तथा कोविड टीकाकरण का प्रमाण पत्र लगाना आवश्यक होगा। तीर्थ दर्शन यात्रा पूरी तरह से नि:शुल्क है। जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी पात्र बुजुर्गों की सूची तत्काल कलेक्ट्रेट कार्यालय में उपलब्ध कराएं। पात्र बुजुर्ग 9 सितम्बर तक यात्रा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने