बिलासपुर । हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चिल्हाटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणेश उत्सव।
बिलासपुर । शहर के वार्ड नंबर 47 रामगोपाल तिवारी नगर स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बाल गणेश समिति के द्वारा हर्ष उल्लास के साथ गणेश उत्सव मनाया गया बता दें कि इस साल लगातार दूसरी बार गणेश जी की स्थापना की गई थी
जो बाल गणेश के रूप में थी आज समिति के द्वारा नन्हे मुन्ने बच्चो का कार्यक्रम रखा गया जिसमे कॉलोनी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जबरदस्त शानदार प्रस्तुति से सभी कॉलोनी वासियों का मन मोह लिया आज के डांस कंपटीशन में करीब 40 बच्चों ने भाग लिया था जिसमें सभी ने अपना शानदार कला और प्रदर्शन के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया बता दें कि इस आयोजन में समिति के व कॉलोनी वासीयो बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कॉलोनी तकरीबन हर घर से नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भाग लिया और समिति के सदस्यों द्वारा नन्हे-मुन्ने बच्चों को प्राइज देकर उत्साहवर्धन किया गया आज के डांस कंपटीशन में नन्हीं बच्ची आशी ने प्रथम स्थान हासिल किया वहीं प्रिया ने दूसरा और भव्या ग्रुप ने तीसरा स्थान हासिल किया एवं डांस में भाग लिए सभी बच्चों को भी अवार्ड देकर प्रोत्साहित किया गया समिति के संचालक सुरेंद्र कुमार ने बताया यहां पर लगातार दूसरी बार बाल गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी और आज पूजा पाठ के पश्चात डांस कंपटीशन का आयोजन किया गया था जिसमें कॉलोनी के सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस आयोजन में कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक व "देश की बात फाउंडेसन"(DKB)के जिला अध्यक्ष मुकेश तिवारी, धीरेंद्र देवांगन, भोलेशंकर दुबे,राजू, रूपेश, भुवन, सहित युवा वर्ग महिलाएं, युवतियां, शामिल रही,
अपने संबोधन में (DKB) जिला अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि हमारे देश मे गणेश उत्सव का स्थान सबसे ऊपर है भगवान गणेश हमारे बीच साकार रूप में उपस्थित रहते हैं और सभी की मुरादे भी पूरी करते हैं सभी धर्मों के लोग इस दौरान देश में अमन चैन और भाईचारे का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं ।