Sunami Media News

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री चौहान ने पीड़ित परिवारों को सौंपा चेक ।

सुनामी समाचार । कलेक्टर की पहल पर अतिवृष्टि से प्रभावित पीड़ित परिवारों को मिला मुआवजा ।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री चौहान ने पीड़ित परिवारों को सौंपा चेक ।

बिलासपुर 10 सितम्बर 2022/कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देश पर जिले के कोटा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सलका नवागांव, ग्राम पंचायत पीपरतराई, ग्राम पंचायत परसदा एवं नगर पंचायत कोटा में अत्यधिक बारिश से मकान की क्षति पर 19 पीड़ित परिवारों को 34 हजार 200 रूपए की मुआवजा राशि प्रदान की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान ने पीड़ित परिवारों को उक्त राशि का चेक वितरित किया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत सलका नवागांव के 189 स्कूली छात्र-छात्राओं को जाति, निवासी व आय प्रमाण पत्रों का भी वितरण किया गया। 
तहसीलदार कोटा श्री प्रांजल मिश्रा ने बताया कि कोटा तहसील के ग्राम पंचायत सलका नवागांव के 9, ग्राम पंचायत पीपरतराई के 6, ग्राम पंचायत परसदा के 2 एवं नगर पंचायत कोटा के 2 अतिवृष्टि प्रभावित परिवारों को क्षतिपूर्ति की राशि दी गई है। गौरतलब है कि कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने अतिवृष्टि से फसल एवं मकान क्षति का सर्वे कर मुआवजा प्रकरण तैयार कर राशि प्रदान करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए थे। आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत यह राशि स्वीकृत की गई है। सहायता राशि मिलने पर पीड़ित हितग्राहियों ने खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया है। 

--00--

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने