Sunami Media News

आन्दोलन का दिखा असर सिरगिट्टी - तारबाहर में दूसरे अंडरब्रिज के लिए ट्रेंडर जारी, क्षेत्रवासियों में खुसी कि लहर ।

सिरगिट्टी - तारबाहर में दूसरे अंडरब्रिज के लिए ट्रेंडर जारी, क्षेत्रवासियों में खुसी कि लहर ।


बिलासपुर । स्टेशन से उस पार रहने वाले लोगों को सिरगिट्टी-तारबाहर रेलवे फाटक में लगने वाले जाम से जल्द छुटकारा मिलेगा। हस्ताक्षर अभियान व हल्ला बोल के बाद रेल प्रशासन हरकत में आया है। उन्होंने लिमिटेड हाइट सब-वे/ रोड अंडरब्रिज निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया है। निवित जमा करने की आरंभ तिथि 19 सितंबर को सुबह 11 बजे से अंतिम तिथि तीन अक्टूबर के 11 बजे तक निर्धारित किया गया। टेंडर जारी होने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी है और राहत भी महसूस कर रहे हैं।

तारबाहर रेलवे फाटक में हादसे के बाद रेल प्रशासन ने अंडरब्रिज का निर्माण किया। पर निर्माण के बाद भी राहत इसलिए नहीं मिली, क्योंकि इससे लगा हुआ एक और रेलवे फाटक है। बाइपास रेल लाइन बने इस फाटक की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रोज जाम लगता है और जरूरी काम भी प्रभावित होते हैं। इतना ही नहीं दुर्घटना का भी खतरा था। इसे देखते हुए ही लोग सड़क पर उतरे और हस्ताक्षर अभियान चलाया। तीन दिन के इस अभियान में आम जनता के अलावा जनप्रतिनिधि भी सामने आए और सभी ने उनका समर्थन किया।


इतना ही नहीं अभियान के बाद लोगों की भीड़ डीआरएम कार्यालय पहुंची और वहां पहुंचकर जमकर विरोध जताया और कहा कि यदि रेलवे फाटक की समस्या से छुटकारा नहीं मिलता है तो आगामी दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रेल अफसरों ने उनसे मुलाकात की और आश्वासन दिया था कि तीन दिन के भीतर टेंडर जारी कर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया में करीब तीन महीने लग जाएंगे। इसके बाद निर्माण प्रारंभ होगा। आश्वासन के अनुरूप रेलवे ने टेंडर जारी कर दिया है। इसे देखते हुए लोगों में खुशी की लहर है और वह कह रहे हैं कि प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसलिए जल्द निर्माण भी प्रारंभ हो जाएगा। लिमिटेड हाई सबवे कट एवं कवर विधि द्वारा निर्माण किया जाएगा। इसमें काम जल्द होगा। इसके बाद किसी तरह की समस्या नहीं रहेगी।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने