Sunami Media News

बिलासपुर । आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 9:30 बजे कोच्चि के कोचीन शिपयार्ड पहुंचे और नौसेना के नये निशान का किया।

बिलासपुर । कर्नाटक दौरे के दूसरे दिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 9:30 बजे कोच्चि के कोचीन शिपयार्ड पहुंचे और नौसेना के नये निशान (Ensignia) का अनावरण किया।


 अब तक ब्रिटिश काल का ध्वज इस्तेमाल किया जा रहा था। अब इसे औपनिवेशिक अतीत से अलग और समृद्ध भारतीय सामुद्रिक विरासत के अनुरूप डिजाइन किया गया है। इस खास मौके प्रधानमंत्री के साथ नौसेना के तमाम वरिष्ठ अधिकारी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं। थोड़ी देर में पीएम पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत को देश को समर्पित करेंगे।

  • आज यहाँ केरल के समुद्री तट पर भारत, हर भारतवासी, एक नए भविष्य के सूर्योदय का साक्षी बन रहा है।INS विक्रांत पर हो रहा ये आयोजन विश्व क्षितिज पर भारत के बुलंद होते हौसलों की हुंकार है।
  • विक्रांत विशाल है, विराट है, विहंगम है। विक्रांत विशिष्ट है, विक्रांत विशेष भी है। विक्रांत केवल एक युद्धपोत नहीं है। ये 21वीं सदी के भारत के परिश्रम, प्रतिभा, प्रभाव और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
  • यदि लक्ष्य दुरन्त हैं, यात्राएं दिगंत हैं, समंदर और चुनौतियाँ अनंत हैं - तो भारत का उत्तर है विक्रांत। आजादी के अमृत महोत्सव का अतुलनीय अमृत है विक्रांत। आत्मनिर्भर होते भारत का अद्वितीय प्रतिबिंब है विक्रांत।
  • आज भारत विश्व के उन देशों में शामिल हो गया है, जो स्वदेशी तकनीक से इतने विशाल एयरक्राफ्ट कैरियर का निर्माण करता है। आज INS विक्रांत ने देश को एक नए विश्वास से भर दिया है, देश में एक नया भरोसा पैदा कर दिया है।
  • INS विक्रांत के हर भाग की अपनी एक खूबी है, एक ताकत है, अपनी एक विकासयात्रा भी है। ये स्वदेशी सामर्थ्य, स्वदेशी संसाधन और स्वदेशी कौशल का प्रतीक है। इसके एयरबेस में जो स्टील लगी है, वो स्टील भी स्वदेशी है।
  • छत्रपति वीर शिवाजी महाराज ने इस समुद्री सामर्थ्य के दम पर ऐसी नौसेना का निर्माण किया, जो दुश्मनों की नींद उड़ाकर रखती थी।
  • जब अंग्रेज भारत आए, तो वो भारतीय जहाजों और उनके जरिए होने वाले व्यापार की ताकत से घबराए रहते थे। इसलिए उन्होंने भारत के समुद्री सामर्थ्य की कमर तोड़ने का फैसला लिया।
  • इतिहास गवाह है कि कैसे उस समय ब्रिटिश संसद में कानून बनाकर भारतीय जहाजों और व्यापारियों पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए गए।
  • अब तक भारतीय नौसेना के ध्वज पर गुलामी की पहचान बनी हुई थी। लेकिन अब आज से छत्रपति शिवाजी से प्रेरित, नौसेना का नया ध्वज समंदर और आसमान में लहराएगा।
  • आज 2 सितंबर, 2022 की ऐतिहासिक तारीख को, इतिहास बदलने वाला एक और काम हुआ है। आज भारत ने, गुलामी के एक निशान, गुलामी के एक बोझ को अपने सीने से उतार दिया है। आज से भारतीय नौसेना को एक नया ध्वज मिला है।

क्या है आईएनएस विक्रांत की खासियत?

'मेक इन इंडिया' के तहत विकसित पहले स्वदेशी विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रांत को इस दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इसका डिजाइन भारतीय नौसेना की अपनी संस्था वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने तैयार किया है और इसका निर्माण पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की शिपयार्ड कंपनी, कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने किया है। विक्रांत अत्याधुनिक स्वचालित विशेषताओं से लैस है और वह भारत के सामुद्रिक इतिहास में अब तक का सबसे विशाल स्वनिर्मित पोत है। विक्रांत के नौसेना में शामिल होने लोकार्पण के साथ भारत के पास दो सक्रिय विमान वाहक पोत हो जाएंगे, जिनसे देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा में मदद मिलेगी।

पीएम मोदी के अन्य कार्यक्रम

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी मंगलुरु में लगभग 3800 करोड़ रुपये की लागत वाले प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इनमें नव मंगलूर पत्तन प्राधिकरण द्वारा संचालित गोदी नं. 14 के यांत्रिकीकरण के लिये 280 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजना और बंदरगाह द्वारा संचालित लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत वाली अन्य पांच परियोजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है।




Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने