Sunami Media News

सी-मार्ट का शुभारंभ कल,6 हजार वर्ग फिट में बना है दुकान ।

सी-मार्ट का शुभारंभ कल,6 हजार वर्ग फिट में बना है दुकान ।

*गौठानों में महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों का होगा विक्रय*
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में शामिल सी-मार्ट का सौगात कल जिला वासियों को मिलेगा। जिसका शुभारंभ प्रभारी मंत्री उमेश पटेल के करकमलों से किया जाएगा। जिला मुख्यालय के बुनियादी स्कूल परिसर में मार्केट के मध्य में स्थित सी मार्ट की प्रारंभिक तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है।कलेक्टर रजत बंसल ने सी मार्ट की कार्य को समय सीमा भीतर निर्माण कार्य पूरा करने पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पीठ थपथपाई साथ ही अन्य विभिन्न विभागों के पूरे टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा सी-मार्ट आत्मनिर्भर बनने की राह में महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों के लिए यह मिल का पत्थर साबित होगा। उनसे उनकी आमदनी में निश्चित रूप से बढ़ोतरी होगा। लगभग 6 हजार वर्ग फुट में बने इस शॉप में सुबह से लेकर शाम तक उपयोग होने वाली दैनिक दिनचर्या की एफएमजीसी समाने उपलब्ध रहेगी।जिसमें हल्दी,मिर्च,पापड़,चिप्स,बड़ी, आचार,मिस्चर,फिनाइल, हैंडवॉश, वसिंग पाउडर,अगरबत्ती,धूप,दोना पत्तल,झाड़ू एवं मिट्टी के बर्तन उपलब्ध  रहेंगे। उक्त उत्पाद जिले के विभिन्न गौठान में स्थित आजीविका सेंटर में कार्य करनें वाली महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा तैयार किए गए है। इसी के साथ ही सी मार्ट में वन विभाग के मशहूर ब्रांड छत्तीसगढ़ हर्बल के भी विभिन्न उत्पाद विक्रय हेतु उपलब्ध होंगे। सी मार्ट के संबंध में नोडल अधिकारी रात्रे ने बताया कि उक्त दुकान अभी सुबह 9 बजें से लेकर रात 8 बजे तक खुला रहेगा। इस दौरान सामान्य व्यक्ति भी आकर उक्त दुकान से समान खरीद सकते हैं।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने