वीडियो रायसेन के रामलीला मार्ग का है।डोल ग्यारस के मौके पर शहर में अलग-अलग मंदिरों से चल समारोह निकाला गया और भगवान कृष्ण को नगर भ्रमण करवाया गया।
मध्यप्रदेश । शिवराज के मंत्री की 64 की उम्र में तलवारबाजी शिवराज के स्वास्थ मंत्री प्रभुराम की 64 की उम्र में तलवारबाजी रायसेन में हेल्थ मिनिस्टर प्रभुराम चौधरी ने चल समारोह में दिखाए करतब, बन्नेटी भी घुमाई, वीडियो हुआ वायरल। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी 64 साल की उम्र में सड़क पर तलवारबाजी करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने तलवार के साथ बन्नेट (बन्नेटी) भी घुमाई। लोगों ने ताली बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। चौधरी ने अपनी इस कलाबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। वीडियो रायसेन के रामलीला मार्ग का है।डोल ग्यारस के मौके पर शहर में अलग-अलग मंदिरों से चल समारोह निकाला गया और भगवान कृष्ण को नगर भ्रमण करवाया गया। स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी भी जुलूस का स्वागत करने के लिए मार्ग में खड़े थे। प्रजापति समाज के जुलूस में अखाड़े को देखकर मंत्री चौधरी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने भी अपने हाथ आजमाए। इस दौरान अन्य भाजपा नेताओं ने भी करतब दिखाए। चौधरी रायसेन जिले की सांची विधानसभा से विधायक हैं।