Sunami Media News

द क्लब रॉयल पार्क उसलापुर में कल से 2 दिन का फ्री वर्कशॉप कोरियाग्राफर देगे प्रशिक्षण।

द क्लब रॉयल पार्क उसलापुर में  कल से 2 दिन का फ्री वर्कशॉप  कोरियाग्राफर देगे प्रशिक्षण। 




मुम्बई की हॉट एक्ट्रेस के साथ शहरवाशियो को 29, 30, व 1 अक्टूबर को थिरकने का मिलेगा मौका ।



बिलासपुर @सुनामी :  द क्लब रॉयल पार्क में 29 सितम्बर  से 01 अक्टूबर तक होने वाले साल के सबसे बड़े नवरात्र गरबा में 27 एवम 28 सितंबर को रॉयल पार्क में फ्री वर्कशॉप रखा गया है जहाँ। देश के  गरबा एक्सपर्ट कोरियोग्राफर गरबा के फ्री क्लासेस देंगे।

आयोजन करता अमित संतवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि  दो साल से शहर वासी कोरोना की वजह से इस लोकप्रिय गरबा से वंचित रहे, वही इस बार शहर वासियों को गरबा करने का भरपूर मौका मिलेगा जिसके साथ कई सेलेब्रिटीज़ भी बिलासपुर में शिरकत करेंगे। जिनके साथ गरबा की धुन पर बिलासपुर की जनता भी फिल्मी अंदाज में झूमेगी।

आयोजन समिति के सदस्य उत्पल सेन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि  29, 30, सितम्बर और 01 अक्तूबर को बिलासपुर के फेमस द क्लब रॉयल पार्क में हर दिन गरबा प्रेमियों को अपने चहेते टीवी कलाकार से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

उन्होंने ने कहा कि  पहले दिन तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम  "सुनयना फौजदार" बिलासपुर में रहेंगी तो वही दुसरे दिन जीरो मूवी फेम "एलीना" शहर आएंगी और तीसरे दिन सबके फेवरेट धारावाहिक गम है किसी के प्यार में फेम "शफ़क़ नाज़" से शहर वासी रूबरू होंगे।

बहरहाल शहर में गरबा की धुन पर थिरकने के लिये इंतजार की घड़ियां चंद दिनों में ही  समाप्त होने वाली है ।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने