Sunami Media News

एसडीएम ने रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का किया निरीक्षण

एसडीएम ने रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का किया निरीक्षण



तहसीलदार को समय समय पर निरीक्षण करने के दिए निर्देश
बिलासपुर,20 अगस्त 2022/रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे औचक निरीक्षण करने पहुंचे कोटा एसडीएम श्री सूरज साहू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की अव्यवस्था को देखकर गहरी नाराजगी व्यक्त की। कोविड वैक्सीन महाअभियान का कार्य  सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मे बंद मिला । एसडीएम ने ड्यूटीरत डॉक्टरों व कर्मचारियों की सूची चस्पा करने को कहा। सामुदायिक केन्द्र में  कोटा एसडीएम ने व्यवस्था सुधार करने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही रतनपुर तहसीलदार श्री प्रकाश साहू को समय समय पर स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने अस्पताल मे भर्ती हुए मरीजो का हालचाल जाना। मरीजो ने अस्पताल प्रबंधन व्दारा दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता सुधरवाने की मांग कोटा एसडीएम से की। एसडीएम ने मरीजों को दी जाने वाले भोजन व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए |
--00--

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने