Sunami Media News

बड़ी खबर । बाल संप्रेषण गृह से पांच बाल अपचारी रसोई की खिड़की तोड़कर भागे ।

बाल संप्रेषण गृह से पांच बाल अपचारी रसोई की खिड़की तोड़कर भागे ।


रीवा । बाल संप्रेषण गृह से रविवार की तड़के पांच बाल अपचारी रसोई की खिड़की तोड़कर फरार हो गए। संप्रेषण गृह में तैनात सुरक्षाकर्मी को जब इस बात की पता चली तो वह उनकी खोज खबर में जुट गए। इसकी सूचना समान थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

बाल संप्रेषण गृह में कुछ दिनों पहले बाल संप्रेषण गृह में पांच अपचारी को लाया गया था। इन पर विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई थी। रविवार की पूरी दोपहर यह संप्रेषण गृह में साथ-साथ देखे गए और इस दौरान सुरक्षा कर्मी भी ड्यूटी पर तैनात रहे। शाम के समय सभी ने खाना और नाश्ता भी किया। सभी को सोने के लिए उनके कमरे में भेजा गया। यह सभी सोने चले गए। रविवार के तड़के पांच की संख्या में यह बाल अपचारी रसोई घर में पहुंचकर खिड़की को तोड़कर भागने में सफल हो गए। जब तक फरार होने में सफल हो चुके थे, तब सुरक्षाकर्मियों को चला पता चला। पता चलते ही इनकी पतासाजी शुरू कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्दी इन्हें पकड़ लिया जाएगा।
बाल संप्रेषण गृह में अपचारी सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाते हैं, जिनकी बकायदा ड्यूटी लगाई जाती है। सवाल यह है कि जब यह खिड़की तोड़ रहे होंगे तो आवाज भी आई होगी, लेकिन इन तमाम शोर-शराबे के बाद भी जब सुरक्षाकर्मी को पता नहीं चला। इससे जाहिर होता है कि सुरक्षा में लापरवाही बरती गई है। यदि ऐसा नहीं हुआ होता तो यह संप्रेषण गृह से भागने में सफल नहीं हो पाते।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने