कसडोल। जिला बलौदा बाजार के विकास खंड कसडोल के अंतिम छोर पर स्थित वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत बया में ध्वजा रोहण सरपंच श्रीमती दीपांजलि मनीराम पंकज ने किया। इस दौरान प्रेम साय, बालेश्वर पंच गण और स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं गणमान्य नागरिक गण अधिक संख्या में उपस्थित थे। आजादी का महापर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को समस्त ग्राम वासियों जन प्रतिनिधियों के गरिमामय उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से लगातार बरसात होता रहा और गांव के जगह - जगह विभिन्न चौंक चौराहे मुख्यालय कार्यालय में शान से तिरंगा लहराते रहे। देश की आजादी से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अमर शहीद,वीर जवानों देश भक्तों की कुर्बानियों को याद कर उन्हे नमन किया गया। भारत माता और तिरंगे झंडे और अमर शहीदों की जयकारे गूंजते रहे इसी बीच तिरंगा झंडा फहराया गया और सलामी दी गई।
ग्राम पंचायत बया में सरपंच दीपांजलि पंकज ने स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा झंडा
by Mukesh tiwari
-
0