Sunami Media News

बिलासपुर । ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर युवक आत्मदाह के इरादे से पेट्रोल लेकर पहुंचा एसपी कार्यालय ।

बिलासपुर । सरकंडा निवासी युवक पत्नी और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर युवक आत्मदाह के इरादे से पेट्रोल लेकर पहुंचा एसपी कार्यालय, कहा पत्नी ने कर ली है दूसरी शादी, फिर भी उसे झूठे मामले में फंसाने की दी जा रही है धमकी


पत्नियों की प्रताड़ना के किस्से तो खूब कैसे चुने जाते हैं, लेकिन पत्नियों द्वारा पति किस तरह से प्रताड़ित होते हैं ऐसे मामले अक्सर घर की गंदगी को कालीन के नीचे ढकने वाले अंदाज से छुपा दिया जाता हैं। लेकिन गाहे-बगाहे अब इस तरह के मामले सामने आने लगे हैं ।अपनी पत्नी और ससुराल वालों से तंग आकर युवक ने आत्मदाह का फैसला लिया । जबड़ापारा निवासी अमितेश मिश्रा आत्मदाह के लिए पेट्रोल लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गया, जहां उसके इरादे को भापकर पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से उसके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीनी और उसे समझाइश देकर उसे खुदकुशी करने से रोका। रुंआसा अमितेश मिश्रा ने बताया कि उसकी शादी इसी साल मई के महीने में पल्लवी नामक युवती से हुई थी । शादी के बाद उसकी दबंग पत्नी उससे घर का कामकाज कराती थी । शादी के 1 महीने बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर किसी और के साथ भाग गई ।

उसने दावा किया कि उसकी पत्नी रायपुर में रहती है और उसने दूसरी शादी कर ली है, लेकिन इधर उसके ससुराल वाले उसे तरह-तरह से प्रताड़ित कर रहे हैं । उसके पास अब आत्मदाह के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। युवक का दावा है कि उसे झूठे मामले में फंसाने के नाम पर पत्नी और ससुराल पक्ष ब्लैकमेल कर रहे हैं । उसने यह भी आरोप लगाया कि वह पुलिस से भी कई बार गुहार लगा चुका है। सरकंडा थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है, लेकिन पुलिस भी उसकी कोई मदद नहीं कर रही। लिहाजा पुलिस का ध्यान आकर्षित करने के लिए उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने उसे समझाइश देकर काउंसलिंग के लिए भेजा है।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने