Sunami Media News

बिलासपुर । दिनदहाड़े सड़क पर चाकू लेकर राहगीरो को युवक फैला रहा था दहशत पुलिस ने किया गिरप्तार ।

बिलासपुर । शहर में  बढ़ती चाकूबाजी की घटनाएं पुलिस के लिए परेशानी का सबब है। 

पुलिस लगातार इस पर नकेल कसने का प्रयास कर रही है। इसे लेकर प्रदेश में राजनीति भी खूब हो रही है, जिस वजह से पुलिस की भी कई मर्तबा किरकिरी हो चुकी है। बावजूद इसके अपराधियों में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा। एक बार फिर खपरगंज इलाके में लाला लाजपत राय स्कूल के सामने एक युवक दिनदहाड़े सड़क पर चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों में दहशत फैला रहा था, जिसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को मिली । पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची जहां उन्हें खपड़गंज निवासी 19 वर्षीय सोल्डर उर्फ साकिर कुरेशी मिला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा, जिसके पास एक बटन दार नुकीला चाकू भी मिला। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि पिछले 5 महीने में बिलासपुर में 100 से अधिक चाकूबाजी की घटनाएं हो चुकी है, जिसके बाद पुलिस ने स्पष्ट किया था कि अब से चाकू निकालकर किसी को डराने पर भी उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाएगा, ताकि चाकू बाजो में पुलिस का खौफ पैदा हो।

Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने