दिल्ली में हुआ इन्कलाब का आगाज! बेरोजगारी के खिलाफ संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति ने निकाली तिरंगा पदयात्रा. राष्ट्रीय रोजगार नीति को लागू करने की उठाई जोर शोर से मांग.##
दिल्ली के कैबिनेट मंत्री एवं देश की बात फाउंडेशन के संस्थापक गोपाल राय ने किया तिरंगा पदयात्रा का नेतृत्व. तिरंगा पदयात्रा को जंतर मंतर जाने से पहले ही पुलिस द्वारा गोकलपुरी के पास बेरिकेट लगाकर रोका,
। देशभर से आए आंदोलनकारी गगन सिनेमा के पास नंदनगरी में बैठे क्रमिक अनशन पर. तिरंगा यात्रा में देशभर के 200 से ज़्यादा संगठनो के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा.
देश में पहली बार इस तरह की घटना सामने आई जहा तिरंगा यात्रा को पुलिस द्वारा रोका गया.नंदनगरी में 22 अगस्त तक जारी रहेगा आंदोलन, सभी लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील- गोपाल राय
नई दिल्ली : 16 अगस्त 2022: दिल्ली के कैबिनेट मंत्री एवं देश की बात फाउंडेशन के संस्थापक गोपाल राय ने राष्ट्रीय रोजगार नीति को लागू करने को लेकर आज संयुक्त रोजगार आंदोलन समिति द्वारा आयोजित तिरंगा पदयात्रा का नेतृत्व किया | यह तिरंगा पदयात्रा नंद नगरी से लेकर जंतर मंतर तक जानी थी लेकिन पुलिस द्वारा इसे गोकलपुरी के पास ही रोक दिया गया | श्री गोपाल राय ने कहा कि देश में पहली बार इस तरह की घटना सामने आई जहा तिरंगा यात्रा को पुलिस द्वारा रोका गया जबकि यह तिरंगा यात्रा रोजगार के मुद्दे को लेकर थी | इस तिरंगा पदयात्रा के दौरान देशभर से 200 से ज़्यादा संगठनो के 2000 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया | इस अवसर पर श्री गोपाल राय ने कहा कि रोजगार के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है |
तिरंगा पदयात्रा के दौरान दिल्ली के कैबिनेट मंत्री एवं देश की बात फाउंडेशन के संस्थापक गोपाल राय ने बताया की देशभर से लोग इस रोज़गार आंदोलन में केवल एक ही तमन्ना लेकर शामिल होने के लिए आए है की आज़ादी के 75 साल बाद भी अगर लोग बेरोज़गारी से जूझ रहे है , तो केंद्र में बैठी सरकार को राष्ट्रीय रोजगार नीति बनाने पर तुरंत ही विचार करने की ज़रूरत है | आज देश में बढ़ती बेरोज़गारी दर को देखते हुए देश के तमाम क्षेत्र के बुद्धिजीवीयों के साथ मिलकर हमने "राष्ट्रीय रोजगार नीति" का ड्राफ्ट तैयार किया है। इस ड्राफ्ट को हम केंद्र सरकार के साथ साझा करना चाहते है ताकि इसे संसद में कानूनी रूप से पास किया जा सके | जिससे की जो काम पिछले 75 सालो में न हो सका वह कम से कम अब तो सभी सरकारें मिलकर कर सके | आज आलम यह है कि देश को आज़ादी मिले 75 साल हो गए लेकिन अबतक किसी भी सरकार ने राष्ट्रीय रोजगार नीति का मुद्दा ना तो उठाया है और ना ही इस नीति पर कोई चर्चा की है | वर्तमान में सभी सेक्टर के लिए एक समग्र पालिसी बनाने की ज़रूरत है। राष्ट्रीय रोजगार नीति आज के वक्त की मांग है और इसको लागू करके ही बेरोजगारी की समस्या का समाधान हो सकता है।
श्री गोपाल राय ने बताया कि तिरंगा यात्रा जंतर मंतर तक जाने वाली थी लेकिन गोकलपुरी के पास ही पुलिस द्वारा तिरंगा पदयात्रा को रोका गया | पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, लेकिन हमारी तिरंगा पदयात्रा में यदि हम रोज़गार का मुद्दा उठा रहे है और इस वजह से हमे रोका जा रहा है , तो यह कतई भी हमे मंज़ूर नहीं है | लेकिन फिर भी हमारा यह आंदोलन जारी रहेगा |
कार्यक्रम स्थल पर देशभर के आंदोलनकारी बैठे क्रमिक अनशन पर : श्री गोपाल राय ने बताया कि आज से ही कार्यक्रम स्थल पर देशभर से आए विभिन्न संगठनो के प्रतिनिधि ने राष्ट्रीय रोजगार नीति को बनाने को लेकर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है | हम शांतिपूर्वक सरकार के सामने अपनी मांग रख रहे है और यदि फिर भी प्रशासन हमे मौका नहीं देता है तो अगले 7 दिनों तक हमारी समिति के सभी आंदोलनकारी क्रमिक अनशन करते रहेंगे | लेकिन इस राष्ट्रीय रोज़गार आंदोलन को रुकने नहीं देंगे |
रोजगार आंदोलन की 10 प्रमुख माँग:
1. केंद्र व राज्य सरकार के सभी खाली पदों की तय समय सीमा में भर्ती की जाए।
2. देश के सभी बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया जाए।
3. पूरे देश में आज की महंगाई के हिसाब से न्यूनतम मज़दूरी में बढ़ोत्तरी की जाए।
4. देश से ठेकेदारी पर भर्ती व्यवस्था समाप्त करके उसके स्थान पर वैकल्पिक व्यवस्था लागू की जाए।
5. पूरे देश में सामान काम के लिए सामान वेतन लागू किया जाए।
6. ग्रामीण क्षेत्रो में लागू मनरेगा योजना की तरह शहरी क्षेत्रो में भी सरकारी रोजगार योजना लागू की जाए।
7. कृषि उपज पर MSP गारंटी कानून बनाया जाए।
8. पूरे देश में प्राकृतिक संसाधनों एवं कृषि उपजों के अनुरूप स्थानीय स्तर पर मिनी टेक्नोलॉजी द्वारा लघु उद्योग स्थापित किये जाए।
9. पूरे देश में ब्लॉक स्तर पर मिनी मार्केट का निर्माण किया जाए।
10. मिनी मार्केट को स्टेट, नेशनल व इंटरनेशनल मार्केट से जोड़ा जाए।
नंदनगरी में 22 अगस्त तक जारी रहेगा आंदोलन, सभी लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील: पुलिस द्वारा तिरंगा पदयात्रा को रोके जाने के बाद गोपाल राय ने बताया कि नंदनगरी में 22 अगस्त तक जारी रहेगा आंदोलन, सभी लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील।