Sunami Media News

राजू श्रीवास्तव की तबीयत में हुआ सुधार पत्नी ने बताया सेहत का हाल,

राजू श्रीवास्तव की  तबीयत में हुआ सुधार पत्नी ने बताया सेहत का हाल,

इस समय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर कई तरह की खबरें आ रही हैं। सभी लोग उनकी सेहत को लेकर प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें कि पिछले 9 दिनों से राजू एम्स में भर्ती हैं। वही गुरुवार की रात राजू को न्यूरो कार्डियोलॉजी साइंस के आईसीयू में भर्ती किया गया है। रिपोर्ट मिली थी कि राजू श्रीवास्तव का ब्रेन डेड है। वह रिस्पॉन्ड नहीं कर रहा है। वहीं उनकी हेल्थ की खबरों के बीच राजू श्रीवास्तव की पत्नी ने कॉमेडियन की हेल्थ की लेटेस्ट अपडेट दी है। राजू की पत्नी शिखा श्रीवास्तव की तरफ से राजू के मुख्य सलाहकार अजीत सिन्हा ने यह बताया है कि राजू की सेहत में कल की तुलना में आज सुधार हो रहा है।

राजू की पत्नी ने दिया यह बयान

अजीत सिन्हा ने बताया है कि सभी से प्रार्थना है कि वे प्रार्थना करें कि राजू जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे। इस खबर को सुनकर राजू के फैंस को काफी राहत मिली है। बताया गया था कि कल राजू की हालत काफी गंभीर हो गई थी। वहीं आज उनकी हालत में सुधार हो गया है। यह बात राजू की पत्नी ने दिल्ली से फोन करके राजू के मुख्य सलाहकार अजीत सिन्हा को दी है।

अजीत सिन्हा ने ही हेल्थ अपडेट

अजीत सिन्हा का यह कहना है कि शिखा भाभी ने मुझे यह बताया है कि डॉक्टरों ने आज फिर चेकअप करने के बाद यह जानकारी दी है कि कल की तुलना में आज राजू की सेहत में काफी सुधार हुआ है। वहीं राजू के दोस्त ने बताया है कि राजू की सेहत को लेकर मीडिया में जितनी भी अफवाहें चल रही है उससे परिवार काफी आहत में है। डाॅक्टर्स उन्हें अपनी निगरानी में रखे हुए हैं।


सौजन्य से नई दुनिया



Mukesh tiwari

स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- मुकेश तिवारी पता- हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रामगोपाल तिवारी नगर ,बिलासपुर, छ ग मोबाइल- 9174310780 ईमेल- sunaminewsmp36@gmail.com समाचार पोर्टल Sunami Chhattisgarh.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

Hi

और नया पुराने