Editor :-
रिकोकला के हाई स्कुल में बच्चों के शिक्षा व उनके कर्तव्य के संबंध में चर्चा...
कसडोल। विकासखंड के रिकोकला हाई स्कुल में आज क्षात्र एवं क्षात्राओं के शिक्षा व्यवस्था व उनके कर्तव्य की संबंध में चर्चा की गई।ज्ञात हो की 22 अगस्त से छत्तीसगढ़ प्रदेश के तमाम अधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले ग्रामीण बिंग नेचर युवा टीम के अध्यक्ष प्रमोद कुमार साहू एवं उनके साथि पुरुषोत्तम साहू एवं संकट मोचन सूर्यवंशी के साथ स्कुल पहुंचकर बच्चों को उनके उनके कर्तव्यों का बौध कराया।*
*प्रमोद कुमार साहू ने बताया की ज़ब वे पढ़ रहें थे तब की स्थिति में शिक्षकों की कमी थी तब भी शिक्षक हड़ताल में जाते थी तो उस वक्त कक्ष कप्तान के द्वारा जो क्षात्र एवं क्षात्राएं जिस विषय में उत्कृष्ट हो उन्हें उस विषय को सारे बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी देते थे इससे पढ़ाई भी हो जाती थी और ज्ञान भी मिलता था साथ ही उन्होंने बताया की बिइंग नेचर संस्था के ग्रामीण सदस्यों का मूल उद्देश्य शिक्षा के स्तर में विकास है।*
*स्कुल विद्या का मंदिर है यहाँ शिक्षा के साथ साथ बच्चों को उनके भविष्य के संबंध में उनके नैतिक कर्तव्यों के संबंध में भी शिक्षा दिया जाना जरूरी है क्यूंकि नैतिक जिम्मेदारी से ही शिक्षा के संबंध में सम्पूर्ण विकास संभव होगा।*
*शिक्षा का मतलब सिर्फ पुस्तकी ज्ञान होना आवश्यक नहीं है ग्रामीण अंचल में व क्षेत्र में अनेकों समस्याएँ व्याप्त है जिनसे बच्चों को अवगत कराना एवं उन्हे जागरूक करना अतिआवश्यक है।*
*आगे चलकर यही बच्चे गाँव का क्षेत्र का और अपने जीले का नाम रौशन करते है।उन्होंने कहाँ की निदान सेवा परिषद के मुख्य निर्देशक सुरेश शुक्ला के मार्गदर्शन में शिक्षा के क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता देने का काम हम कर रहें है साथ स्कूली बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य को बनाये रखने के उद्देश्य से आज हाई स्कुल रिकोकला में बच्चों को हैण्ड सेनेटाइजर एवं ओ.आर.एस का घोल भी दिया गया जिससे बच्चे स्वास्थ्य के विषय में भी जागरूक रहेंगे।*
रिकोकला के हाई स्कुल में बच्चों के शिक्षा व उनके कर्तव्य के संबंध में चर्चा...
by Mukesh tiwari
-
0
