रीवा । नई व्यवस्था से सुधार की और स्वास्थ्य विभाग मऊगंज लेकिन कब सुधरेगी ओपीडी,
रीवा---मऊगंज नि प्र 21 अगस्त
इन दिनों सिविल स्वास्थ्य विभाग मऊगंज में नई व्यवस्था एवं नए बिएमओ की देखरेख में निरंतर सुधार की ओर चल रहा सिविल स्वास्थ्य विभाग मऊगंज किंतु अभी भी ओपीडी की व्यवस्था छोड़कर अन्य व्यवस्थाओं में साफ-सफाई अटेंडरों को बैठने लेट बाथ में स्वच्छता मरीजों को अन्य मिलने वाली सुविधाओं में काफी सुधार हुआ हो रहा है अभी भी ओपीडी में डॉक्टरों के बैठने की संख्या पूरी नहीं हुई है पदस्थापना के बावजूद भी कई डॉक्टर ओपीडी से बाहर रहते हैं अतिरिक्त कमरे ना होने की वजह से कई तरह के आधुनिक जीवन रक्षक उपकरण अभी व्यवस्थित नहीं हो पाए हैं जिसमें ऑक्सीजन भाप लेने की मशीनें आईसीयू वार्ड एवं अन्य सुविधाएं लेने के लिए नए भवन का इंतजार करना पड़ेगा मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं साफ-सफाई बेड एवं बैठने की पूरी व्यवस्था सुलभ कराई जा रही है यह सब वर्तमान बीएमओ एसडी कोल की देखरेख में हो रहा है अभी कई डॉक्टर एवं कर्मचारी ड्यूटी से बाहर है जबकि उनकी स्थापना सिविल स्वास्थ्य विभाग में की गई है ।